फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of 45-year-old man found floating in Siwani Feeder.

Hisar News: सिवानी फीडर में उतराता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Body of 45-year-old man found floating in Siwani Feeder.
हांसी। सिवानी फीडर में न्यू सुल्तानपुर हेड के पास बुधवार रात करीब 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। शव को देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है ताकि लापता व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाकर शव की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस द्वारा अपने स्तर पर भी आवश्यक जांच की जा रही है।पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस दौरान यदि मृतक की पहचान हो जाती है तो परिजनों को सूचना देकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed