फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रास्ते के विवाद में पथराव व फायरिंग

रास्ते के विवाद में पथराव व फायरिंग

Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में पथराव व फायरिंग
बसरेहर। चौबिया थानाक्षेत्र के गांव नगला मिद्द संतोषपुर पचार में रास्ते के विवाद में बुधवार को दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। पथराव में बाद एक पक्ष के लोगाें ने फायरिंग कर दी। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पथराव में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर उससे पहले ही फायरिंग करने वाले भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगला मिद्द संतोषपुर पचार निवासी राम गोविंद पुत्र शादी लाल का अपने ही गांव के रमेश से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के घरों के पास से यह रास्ता निकला है। दोनों उस पर अपना हक जताते हैं। इसको लेकर ही विवाद है। बुधवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले दोनों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मारपीट के साथ ही पथराव शुरू हो गया। पथराव में राम गोविंद व उनका भाई राम सरन घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष के रमेश व उसके भाई सरमन को भी चोटें आई। पथराव के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एसओ चौबिया ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर रही है।

-मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष के चार लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed