फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गैर इरादतन हत्या में तीन को कैद

गैर इरादतन हत्या में तीन को कैद

Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में तीन को कैद
उन्नाव। गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी पर 12-12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। घटना फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जमुनिहा कच्छ में करीब 20 माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जमुनिहा कच्छ में छह अक्तूबर 2015 को पान मसाला के पैसे के लेनदेन को लेकर एक दुकानदार से कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसमें पड़ोसी गांव उधमपुरवा के मजरे महपरापुर निवासी कैलाश, लालता व भइयालाल ने पान दुकानदार सतीप्रसाद पुत्र नैकानी को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


इसमें सतीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद सतीप्रसाद के भाई राम सिंह ने तीनों लोगों के खिलाफ फतेहपुर चौरासी थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज की कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हुई मामले की अंतिम सुनवाई में न्यायाधीश रिजवानुल हक ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मो. आफताब खान की दलीलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों कैलाश, लालता व भइयालाल को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की कैद व 12-12 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

-मसाले का पैसा मांगने पर हुए झगड़े में घायल दुकानदार की हुई थी मौत
-फतेहपुर चौरासी के गांव जमुनिहा कच्छ में दो साल पहले हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed