फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City bus disabled cricketer with vandalism

सिटी बस में नि:शक्त क्रिकेटर संग बर्बरता

Thu, 10 Dec 2015 02:20 AM IST
दिलीप सिंह, कानपुर
दिलीप सिंह, कानपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
City bus disabled cricketer with vandalism

आजाद नगर डिपो की सिटी बस में बुधवार सुबह कंडक्टर ने राज्यस्तरीय डिसेबल (नि:शक्त) क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज-विकेट कीपर राजाबाबू को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


नि:शक्त होने की वजह से किराया देने से मना करने से भड़का कंडक्टर मारपीट करने के बाद क्रिकेटर को बस से नीचे फेंक कर भाग खड़ा हुआ। इस घटना से विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


उधर पीड़ित की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने परिचालक समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया गया।

पनकी निवासी क्रिकेटर राजाबाबू शर्मा का हाल में ही हरियाणा की राज्यस्तरीय डिसेबल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। राजाबाबू बुधवार सुबह पनकी से फजलगंज जाने के लिए सिटी बस से निकले थे। विजय नगर के पास कंडक्टर रामकुमार ने क्रिकेटर से किराया मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राजाबाबू ने नि:शक्त होने का हवाला देते हुए कंडक्टर को अपना विकलांगता सर्टिफिकेट दिखाया। इस पर रामकुमार गालीगलौज करने लगा। धमकाया कि किराया दो, वरना धक्का मारकर बस से फेंक दूंगा। राजाबाबू ने परिचालक का विरोध किया। इस पर उसने बस के अंदर क्रिकेटर को गिराकर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

मोबाइल में अपनी करतूत के कैद होने की आशंका में कंडक्टर ने उनका मोबाइल तोड़ डाला। बस में बैठी सवारियाें को भी उतार दिया। इसके बाद खाली बस लेकर वह आजाद नगर डिपो पहुंचा।

यहां पर राजाबाबू को बस से नीचे फेंक कर कंडक्टर भाग खड़ा हुआ। इस घटना के बाबत नवाबगंज एसओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कंडक्टर समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एआरएम ने नहीं सुनी फरियाद

राजाबाबू का आरोप है कि वह घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए एआरएम सीके भास्कर के पास पहुंचे तो यहां पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही हैंडीकैप्ड एसोशिएसन के पदाधिकारी ह्रदेश सिंह, एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।

इसके बाद हरकत में आई नवाबगंज पुलिस ने परिचालक रामकुमार शुक्ला समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 


ड्राइवर भी भयभीत
बस के अंदर नि:शक्त के साथ कंडक्टर की बर्बरता से बस चालक सुमेर सिंह का भी कलेजा कांप उठा। उसने आजाद नगर डिपो पहुंचकर एआरएम सीके भास्कर को बताया कि दबंग परिचालक के खौफ की वजह से वह कुछ नहीं बोल पाया। यहां तक कि राजाबाबू के चीखने-चिल्लाने पर कंडक्टर ने बस भी न रोकने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed