{"_id":"6083278f8ebc3ecf1f05c0cf","slug":"crime-pukhranya-news-knp625068828","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी चालक ने कानपुर में लगाई फांसी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी चालक ने कानपुर में लगाई फांसी, रिपोर्ट
विज्ञापन
बरौर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र जलालपुर गांव के जेसीबी चालक ने कानपुर स्थित मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव गांव लाए जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक युवती के परिजनों पर प्रेम संबंधों के चलते उत्पीड़न किए जाने का जिक्र है। युवती और उसके पिता के खिलाफ दुष्प्रेरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के गौरव सचान (30) कानपुर नगर के दीनदयालपुरम स्थित मकान में भाई सौरभ के परिवार के साथ रहता था। जहां रहकर वह जेसीबी चलाता था। उसका गांव हमेशा आना जाना रहता था। इसी दौरान उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। वह शादी करने की बात करता था। तीन दिन पूर्व जब वह गांव से कानपुर गया तो अनबन सा रहने लगा। उसने भाई सौरभ को भी कोई बात नहीं बताई। गुरुवार की शाम उसका शव कमरे में कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। जिसको आनन फानन में उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शुक्रवार को परिजन उसका शव लेकर गांव आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि सुसाइड नोट उसके पास से मिला है। जिसमें युवती के परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप का जिक्र है। लिखा है कि दूसरी जाति की युवती होने से उसके परिजन 40 हजार रुपये ले चुके हैं। अब एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर जेल भिजवा देने की धमकी दे रहे हैं। इसकी कॉपी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि जेसीबी चालक ने कानपुर में आत्महत्या की थी। मामला आशनाई का है। शव गांव ले आने की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है। परिजन सुसाइड नोट मिलने की बात कह रहे हैं। मृतक के भाई सौरभ पटेल की तहरीर पर युवती और उसके पिता दिनेश कुरील के खिलाफ दुष्प्रेरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पिता धनंजय समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।