फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

डीजल चोरी में टैंकर पकड़ा

Wed, 07 Apr 2021 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के पास सेंगुर नदी के पास जंगल में मंगलवार को एसडीएम ने एक टैंकर पकड़ा। डीजल चोरी कर रहे लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

मावर गांव के समीप सेगुर नदी किनारे जंगल में मंगलवार को टैंकर से डीजल चोरी किए जाने की सूचना पर एसडीएम दीपाली भार्गव राजस्व टीम के पास पहुंच गई। डीजल निकाल रहे लोग टीम को आते देखकर मौके से भाग निकले। जिसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी और कोतवाल रामबहादुर पाल को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टैंकर को कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि टैंकर के साथ नली, दो ड्रम में 100 लीटर डीजल व 20 लीटर पेट्रोल के साथ पांच ड्रम खाली मिले।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पूर्ति अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। इसके पहले भी पिपरी के पास से पेट्रोल चोरी में एक टैंकर पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed