फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 31 Oct 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी युवक घर के आंगन में जाल से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए। तीन बेटियों के सिर से पिता का भी साया उठ गया।
विज्ञापन

बिबियापुर गांव निवासी लाखन सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। उसका भाई अजय कुमार (38) खाना खाकर बगल में दूसरे भाई माखन के मकान में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह नहीं आया तो उसकी पुत्री प्रिया बुलाने गई। वहां आंगन में छत के जाल से गमछे के सहारे पिता का शव लटकता हुआ देखकर चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े। शव लटकता देखकर चीख पुकार मच गई। शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

सूचना थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। माखन सिंह परिवार के साथ बाहर रहकर नौकरी करता है। खाली घर की देखरेख अजय ही करता था। वह मिठाई की दुकान में कारीगर था। उसकी पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन पुत्रियां प्रिया (15), पायल (10) व कशिश(7) हैं। जिनके सिर से पिता का भी साया उठ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के भाई की फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed