फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

धर्मकांटा मैनेजर गायब, अपहरण की आशंका

Sun, 19 Jul 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। धर्मकांटा पर सो रहा मैनेजर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। सुराग न मिलने पर घरवालों ने उसका फोन मिलाया तो दूसरी ओर से किसी अन्य व्यक्ति ने उसे अगवा करने की बात कहकर बीस लाख रुपये फिरौती मांगी। पुलिस ने अपहरण की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कर मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें मैनेजर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चौरा गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया उसका भाई बृजेश कुमार गांव के पास हाईवे किनारे स्थित नेशनल धर्मकांटा में मैनेजर है। वह शुक्रवार की शाम घर से धर्मकांटा में ड्यूटी करने के लिए निकला था। उसी समय धर्मकांटा मालिक गांव के ही जावेद भी पहुंच गए। वह रात 12 बजे घर चले आए। बृजेश धर्मकांटा के कमरे में अंदर से ताला लगाकर सो गया। कमरे के बाहर डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुवापुर निवासी जेसीबी चालक रवि व हेल्पर गजनेर के तिलौची निवासी भोला सो रहे थे। शनिवार की सुबह जब ड्यूटी के लिए चौरा गांव का ही निवासी नहीम पहुंचा तो उसको धर्मकांटा के कमरे में बाहर ताला लगा मिला।
विज्ञापन

जेसीबी चालक और हेल्पर मौजूद थे। नहीम को बृजेश धर्मकाटा में नहीं मिला तो जेसीबी के चालक और हेल्पर से जानकारी की। उन्होंने बताया कि सुबह हम जगे तो ताला बंद मिला। जानकारी करने के लिए नहीम चौरा गांव स्थित घर पहुंचा और घर के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद चचेरे भाई सर्वेश ने बृजेश के मोबाइल पर संपर्क किया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल रिसीव किया। उसने बताया कि तुम्हारा भाई मेरे कब्जे में है। पांच दिनों के अंदर 20 लाख रुपये दे दो वर्ना तुम्हारे भाई को मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हड़कंप मच गया। अपहरण होने की आशंका जताई गई है। सूचना पर कई थानों का फोर्स भोगनीपुर कोतवाली पहुंचा। कई टीमें बनाकर उसकी तलाश में लग गई हैं। अपहरण की आशंका पर चौरा गांव में बृजेश के दरवाजे भीड़ जुट गई। परिजन व मौजूद लोग कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। सीओ आशा पाल सिंह ने बताया कि अपहरण की आशंका में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। युवक के मिलने के बाद ही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed