{"_id":"62ba027a61a3a147103b11ca","slug":"crime-murder-farrukhabad-news-kanpur-news-knp704641860","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद घर लौटे युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद घर लौटे युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद नमूने लेती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। करीब छह माह बाद बहन के घर से लौटे युवक की गांव से करीब 500 मीटर दूर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। भाई, बहन व पत्नी सहित कोई परिजन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सका। न ही किसी से कोई रंजिश होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी रामदास उर्फ पप्पू (34) चार भाइयों में सबसे छोटा था। बटवारे में से रामदास को सात बीघा जमीन मिली थी। वर्ष 2009 में अपने हिस्से की जमीन बहन मीरा सिंह निवासी बरेली को बेच दी थी। खुद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने लगा। छह माह पूर्व काम के सिलसिले में रामदास, पत्नी रीतू व पांच साल के बेेेटे के साथ बहन मीना के घर कासगंज चला गया था।
रविवार सुबह वह गांव रायपुर आया। शाम को रामदास मंसूनगर शराब पीने चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव मंसूनगर के कुंडा के पास चकरोड पर पड़ा मिला। जानकारी पर रामदास के परिजन और पुलिस पहुंची। रामदास की धारदार हथियार से गर्दन रेती गई थी।
विज्ञापन
चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। सीधे हाथ की अंगुली भी कटी थी। एक चप्पल गायब थी और दूसरी सिर के नीचे रक्तरंजित रखी थी। वहीं सात रुपये पड़े थे।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।