{"_id":"62507d4f02e5a42c6779b7b4","slug":"crime-kanpur-news-knp690128050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
मृतिका राधिका की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। टीटी तिराहे के पास शुक्रवार को खड़े आटो में टक्कर मारकर ट्रेलर एक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा। हादसे में आटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह साल की बच्ची भी शामिल है। पांच लोग घायल हो गए।
पछायगांव थानाक्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी जितेंद्र राठौर (36) आटो चलाकर परिवार का पेट पालता था। शुक्रवार को वह आटो पर उदी से सवारियां बैठाकर इटावा आ रहा था। टिक्सी मंदिर के पास टीटी तिराहे पर सड़क किनारे आटो खड़ा कर सवारी उतारने लगा। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने आटो में टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रेलर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया।
हादसे में आटो चालक जितेंद्र राठौर व पछायगांव क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी जीतेंद्र ओझा की बेटी राधिका (6) की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका की नानी मिथलेश देवी (45), मां बबीता उर्फ नेहा (28), जैतपुरा निवासी रमेश चंद्र (38), रिंकू पोरवंशी (22) व एक अन्य घायल हो गए। रिंकू समेत दो लोगों को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर व क्षतिग्रस्त आटो को कब्जे में ले लिया गया है।

मृतक जितेंद्र राठौर की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH
विज्ञापन