फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

बारावफात का जुलूस रोकने पर तीन घंटे हंगामा

Tue, 19 Oct 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
छिपयाना चौराहा पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट विजेता व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बारावफात को लेकर रोक लगाए जाने के बाद भी मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने छिपियाना चौराहा से जुलूस निकालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक के साथ तीन घंटे हंगामा हुआ। हंगामा कर रहे लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट व सदर कोतवाल ने यहां रोक दिया। काफी संख्या में बच्चे और युवा गलियों के रास्ते छोटा चौराहा पहुंचे और बड़ा चौराहा व धवन रोड तक जुलूस निकाला। जानकारी होने पर एडीएम स्वॉट कमांडो फोर्स के साथ पहुंचे। तब तक ईदगाह कमेटी अध्यक्ष के समझाने पर जुलूस में शामिल लोग लौट गए थे।
विज्ञापन

त्योहारों में जुलूस निकालने को लेकर लगाई गई पाबंदी की प्रशासन व पुलिस ने पहले ही जानकारी दे दी थी। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग झंडे लेकर जुलूस निकालने लगे। भनक लगते ही पहले से मौजूद कोतवाल अखिलेश पांडेय ने सभी को समझाकर रोका। पुलिस के रोकने पर भीड़ आक्रोशित हो गई। इस पर कोतवाल ने सीओ सिटी कृपाशंकर व सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई। हंगामा और शोर शराबा करने के बाद भी पुलिस ने किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया। इसी बीच बच्चे और युवा गलियों से होकर छोटा चौराहा पहुंच गए और यहां से धवन रोड होते हुए कसाई चौराहा तक जुलूस निकाला। सूचना मिलते ही एडीएम राकेश सिंह स्वॉट कमांडो फोर्स के साथ बड़ा चौराहा पहुंचे। हालांकि जुलूस तब तक धवन रोड होकर आगे की ओर निकल चुका था। यहां से एडीएम छिपियाना चौराहा पहुंचे और मौजूद भीड़ को समझाकर घर जाने के लिए कहा। स्थानीय लोग भी भीड़ को पीछे करने में पुलिस की मदद करते रहे। तीन घंटे छिपियाना चौराहा पर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद फैज हसन सफवी ने कहा कि जुलूस पर पाबंदी से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक रैलियां हो रही हैं, जुलूस जलसे हो रहे हैं, हमारा ही जुलूस क्यों रोका जा रहा है। इस बात को पूर्व में शांति कमेटी बैठक में भी रखा गया था पर प्रशासन ने बात नहीं सुनी। अनुमति के लिए कई बार अधिकारियों के पास भी गए पर अनुमति नहीं दी गई। पुलिस की बात को भीड़ के बीच रखकर उन्हें समझा दिया गया है। किसी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने बताया कि कुछ युवकों और बच्चों ने जूलूस निकालने का प्रयास किया था जिन्हें रोक दिया गया। मामले की जांच कराई जा रही है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि जुलूस निकालने की जानकारी मिली है। जुलूस बच्चों ने निकाला या कोई बड़ा अगुवाई कर रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-

छिपयाना चौराहा पर जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाते मौलाना सैय्यद फैज हसन शफवी। संवाद

छिपयाना चौराहा पर जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाते मौलाना सैय्यद फैज हसन शफवी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed