फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

प्रसाद खिलाकर पूरे मोहल्ले को किया बेहोश, जेवर-नगदी ले उड़े

Mon, 23 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
चकरनगर (इटावा)। चोरों ने अब भगवान के प्रसाद को अपना हथियार बनाया है। शातिरों ने शनिवार की शाम सहसों थाने के भोया गांव के तीन घरों वाले एक मोहल्ले में सभी को प्रसाद खिलाकर बेहोश किया और तीनों घरों से लाखों की नगदी, जेवर समेत 10 लाख का माल साफ कर दिया। प्रसाद खाकर 18 लोगों की हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोया गांव के फूफ चौरेला मार्ग पर शंकर जी का मंदिर है। इसके पास ही सुख सिंह चौहान, रमेश सिंह चौहान और पिंकी के मकान हैं। इन लोगों ने बताया कि शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे बाइक से दो युवक मंदिर पहुुंचे थे।
विज्ञापन

इन दोनों ने बहन को कैंसर की बीमारी से आराम मिलने की बात कहकर लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। रमेश सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने प्रसाद सभी लोगों को दिया और फिर बाइक से चले गए। प्रसाद खाने के बाद तीनों परिवारों के लोग बेहोश हो गए। चोरों ने गांव के लोगों को तो प्रसाद बांटा ही, साथ ही गांव के आवारा कुत्तों को भी प्रसाद खिला दिया। इससे कई कुत्तों की हालत खराब बताई जा रही है। गांव के विशाल चौहान ने बताया कि कुत्ते उठकर चल रहे थे और फिर गिर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तीनों घरों से नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। सुबह उठने पर प्रसाद खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सुख सिंह के घर से सोने की जंजीर, अंगूठी आदि, रमेश सिंह के घर से 51 हजार की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, बाला, अंगूठी और पिंकी के घर से पांच तोला सोना एवं दो सौ ग्राम चांदी के जेवर चोर ले गए हैं।
थाना पुलिस सुबह गांव पहुंची और पड़ताल की। पुलिस ने चोरों की बाइक गांव से बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed