{"_id":"5d50693c8ebc3e6d0179db50","slug":"crime-kanpur-news-knp5070854138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को उठाने की कोशिश में हत्थे चढ़ा बच्चा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को उठाने की कोशिश में हत्थे चढ़ा बच्चा चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को उठाने की कोशिश में हत्थे चढ़ा बच्चा चोर
इटावा में ग्रामीणों ने पकड़ा तो बच्चा चोरी और 10 हजार में बेचने की बात कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कक्षा नौ के छात्र को उठाने की कोशिश में एक बच्चा चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा तो लोगों ने जमकर मरम्मत के बाद ही उसको पुलिस को सौंपा। घटना रविवार सुबह इकदिल थाने के कल्याणपुर गांव की है। आरोपी ने बच्चों को उठाने और दस हजार रुपये में बेचने की बात ग्रामीणों के सामने कबूली है। पुलिस फिलहाल कोई जानकारी देने से कतरा रही है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने थाने से मामले की जानकारी ली है।
कल्याणपुर गांव निवासी शंकर सिंह नायक का कक्षा नौ में पढ़ने वाला बेटा पवन (14) सुबह करीब छह बजे खेतों पर शौच के लिए जा रहा था। इसी बीच धान के खेत से एक युवक निकला और उसने छात्र का मुंह दबाकर उठाने की कोशिश की। युवक की गिरफ्त के बावजूद छात्र ने शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ा भाई हुकुम पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना देने को जैसे ही मोबाइल निकाला तो युवक ने छीनकर खेतों में फेंक दिया।
इस बीच युवक भागने लगा। हुकुम ने उसे को भागते देख शोर मचाया तो खेतों की ओर गए अन्य ग्रामीणों ने दौड़ाकर महातुआ गांव के पास युवक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है, लेकिन वायरल वीडियो में ग्रामीणों के सामने बच्चा चोर, एक बच्चे को दस हजार रुपये में बेचने की बात कहता दिखाई पड़ रहा है।