फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,kanpur dehat news

चप्पल से पीटे जाने की खुन्नस में की थी महिला की हत्या

Mon, 18 May 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime,kanpur dehat news
सिकंदरा। दोहरापुर गांव के राज मिस्त्री की पत्नी की हत्या का खुलासा हो गया है। सोमवार को पुलिस ने नामजद हत्यारोपी को मुंगीसापुर से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला से पहले प्रेम संबंध थे। एक माह पहले पति व उसके साढ़ू ने मिलकर पीटा था। महिला ने भी चप्पलों से पिटाई की थी। इसी खुन्नस में महिला की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में महिला के फेफड़े फटे होने के साथ पसली भी टूटी मिली है। मृतका दो माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

पवन कुमार की पत्नी प्रीती (35) की शनिवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घर से दो सौ मीटर दूर नीम के पेड़ के नीचे शव पड़ा मिला था। मृतका के पति ने अपने साथी भोगनीपुर के ननऊपुरवा निवासी करन प्रजापति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को करन को मुंगीसापुर से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मृतका से उसके प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर उसके पति पवन ने अपने साढ़ू के साथ मिलकर उसकी एक माह पूर्व पिटाई की थी। मृतका ने भी उसे चप्पलों से पीटा था। इसी खुन्नस में गला घोंटकर हत्या कर दी। एसओ रजनेश चौहान ने बताया कि हत्यारोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed