कानपुर देहात। 72 घंटे के आपरेशन धरपकड़ में वांछितों की गिरफ्तारी व वाहन चेकिंग में की गई कार्रवाई में कानपुर देहात जिला जोन के सभी छह जिलों में अव्वल रहा। जिले में गजनेर को दूसरा व अकबरपुर को तीसरा स्थान मिला।
आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सात फरवरी को 72 घंटे का विशेष अभियान कानपुर नगर, देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिलों में चलाया गया था। जिले में इस अभियान की लगातार मानीटरिंग एसपी अनुराग वत्स कर रहे थे। जिले की रूरा पुलिस ने जोन में पहला स्थान हासिल किया है। रूरा पुलिस ने 18 वांछितों में 72 घंटे के अंदर 14 वांछित और सभी दस वारंटी को गिरफ्तार कर किया था। इसी तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में 83 वाहनों पर कार्रवाई की। गजनेर पुलिस ने 22 वांछितों में 19 की गिरफ्तारी कर ली। फरार चल रहे सभी चार वारंटी भी पकड़ कर जिले में दूसरा स्थाना पाया। अकबरपुर पुलिस ने दस वांछितों में आठ, सभी 11 वारंटी गिरफ्तार करके जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। अकबरपुर पुलिस ने 104 वाहनों पर कार्रवाई की और गजनेर पुलिस ने 78 वाहनों के चालान किए। सीओ की रैकिंग में अकबरपुर सीओ संदीप सिंह को पहला स्थान मिला। जोन में कानपुर देहात पहले, कन्नौज दूसरे व कानपुर नगर तीसरे स्थान पर है।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि 72 घंटे के अभियान में अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया गया है। पुलिस की मेहनत से जिले को जोन में पहला स्थान हासिल हुआ है।