फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

छावनी में तब्दील बिकरू, चप्पे-चप्पे पर आरएएफ तैनात

Sun, 12 Jul 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। कुख्यात विकास दुबे की मौत के बाद शनिवार को बिकरू और भीटी गांव के चप्पे चप्पे पर आरएएफ के जवान तैनात किए गए। साथ ही कानपुर के कई थानों की फोर्स और 112 वाहन लगाए गए है। पल-पल पर जानकारी के लिए सादी वर्दी में भी एसटीएफ व अन्य जांच एजेंसियों के लोग गांव में मौजूद हैं।
विज्ञापन

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मौत के 24 घंटे बात बिकरू गांव छावनी में तब्दील हो गया। तीन बसों से करीब 150 आरएएफ के जवान गांव पहुंच गए। विकास दुबे की कोठी सहित पूरे गांव में 10-10 की संख्या में फैल गए। इतनी बड़ी संख्या में आरएएफ के बिकरू गांव पहुंचने पर बुजुर्ग-महिलाएं व बच्चे घरों में दुबक गए। कई जांच अधिकारी कुख्यात विकास दुबे और उसके आसपास के घरों में आई महिलाओं-युवतियों से जानकारियां लेते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस की मुनादी, लूटे हथियार ग्रामीण करें वापस
पुलिस टीम पर हमला और उनकी हत्या के बाद अत्याधुनिक शस्त्रों के लूट के नौ दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मुनादी करवाई।
गांव में घूम-घूमकर लूटे गए शस्त्रों को वापस करने की अपील ग्रामीणों से की। बता दें कि पुलिस, एसटीएफ और अन्य जांच अधिकारियों के दबाव के भय से गांव के युवक व अधेड़ भाग गए हैं। गांव में सिर्फ बुजुर्ग और महिलाएं ही हैं। मुनादी में पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में शस्त्र वापस न करने और खोजबीन में शस्त्र बरामद होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, अब पुलिस कर रही परेशान
बिकरू और भीटी गांव में महिलाओं-बच्चों के चेहरे पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खात्मे के बाद सुकून दिखाई दिया। लेकिन कई महिलाओं ने बताया कि पहले विकास पंडित का सितम था। विकास पंडित कभी बहन-बिटिया के सामने गलत बात नहीं करते थे। घटना के बाद से कई बार पुलिस अधिकारी जांच की आड़ में बिना सूचना व धड़ल्ले से घर में घुस आते हैं। यदि कुछ कहो तो उल्टा दबाव बनाने लगते हैं। गांव की महिलाओं ने पुलिस के आलाधिकारियों से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed