फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

किसान हत्याकांड में दूसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 11 Nov 2019 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
crime
चौबेपुर (बिल्हौर)। वाजीदपुर गांव में पांच दिन पूर्व हुई किसान हरीबाबू की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

वाजीदपुर गांव निवासी हरी बाबू (25) पुत्र राजाराम गौड़ की पड़ोसी महेश राठौर व उसके परिवारीजनों से दरवाजे के सामने खड़ंजे पर जबरन भैंस बांधने को लेकर विवाद चला आ रहा था। 6 नवंबर की रात भी इसी बात को लेकर हरी बाबू की महेश व उसके भाइयों से कहासुनी हुई थी। 7 नवंबर की सुबह बाइक द्वारा खेत पर जाने के दौरान हरीबाबू की लाठियों व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना में हरीबाबू के भाई रामबाबू ने पड़ोसी महेश व उसके भाइयों दिनेश, प्रताप, अमर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बनाकर छापेमारी शुरू की। इस दौरान 8 नवंबर भोर प्रहर एक आरोपी दिनेश को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एक अन्य आरोपी प्रताप को भी रविवार की रात पुलिस ने उसके ही घर से धर दबोचा। बताया है कि मां की हालत बिगड़ने की जानकारी पर प्रताप मौका पाकर देर रात घर आया था, तभी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हत्यारोपी प्रताप की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का चौकोर पटरा घटनास्थल के निकट पुआल के ढेर से बरामद किया है।
विज्ञापन

बकौल प्रताप हरी बाबू से उसका विवाद तो पहले से ही चल रहा था, इधर 7 नवंबर की भोर पहर जब वह लघुशंका के लिए बाहर निकला, तभी वहां से बाइक द्वारा गुजर रहे हरी बाबू ने बीच रास्ते पेशाब करने की बात कह गाली गलौज की। जिसके बाद हुई मारपीट के दौरान उसने उक्त पटरे से हरी बाबू के ऊपर कई प्रहार कर दिए। शोरगुल सुन दौड़े ग्रामीणों को देख वह मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी राकेश मौर्या ने बताया कि विवादित भूमि पर भैंस बांधने को लेकर की गई किसान की हत्या की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष बचे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed