फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

रसूलाबाद में युवक का अपहरण, मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
रसूलाबाद। मुर्रा गांव के एक युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है।
विज्ञापन

मुर्रा निवासी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उसका पुत्र सूरज सिंह पैदल तिस्ती जा रहा था। मक्का निवादा जंगल के पास पुरानी रंजिश के चलते गांव के रफीक, मेहंदी हसन व उसका का पुत्र हनीफ और ककवन निवासी कुछ अज्ञात लोग हाथ पैर बांधकर अपहरण कर ले गये। जबकि घटना से पहले गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे कृष्णपाल के पास फोन आया था कि 24 घंटे में तुम्हारे बेटे को उठवा लेंगे और शाम लगभग 3:30 बजे उसके लड़के का अपहरण हो गया। तब वह इसकी सूचना देने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लेकर पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में अपह्त लड़के का एक युवती से प्रेम संबंध है। वह शादी करना चाहता है। इससे नाराज होकर वह धनेश्वर धाम जाकर रुका था। अभी उसकी लोकेशन मक्का निवादा के जंगल में मिली है। युवक की खोज की जा रही। उन्होंने मामला अगर गलत पाया गया तो सूरज पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed