फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

चुनाव प्रचार के दौरान झड़प मामले में चार नामजद समेत 94 लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 22 Apr 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात। मुंगीसापुर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर प्रथम जिला पंचायत सदस्य सीट के गांव कांधी में मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों में झड़प हो गई। पथराव, हाथापाई में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए थे। घटना में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार नामजद समेत कुल 94 पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

कौरु, जलालपुर मंगलपुर की रानू कटियार राजपुर प्रथम जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी है। सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला यादव पत्नी रामसिंह यादव प्रत्याशी हैं। मंगलवार को परवेश कटियार पत्नी रानू कटियार के पक्ष में कांधी में प्रचार कर रहे थे। बताते हैं दोपहर में सपा प्रत्याशी उर्मिला यादव का बेटा विजय यादव समर्थकों के साथ मां के लिए जनसंपर्क करने कांधी पहुंच गया। आमने-सामने आने पर भाजपा व सपा समर्थकों में छींटाकशी को लेकर झड़प हो गई थी। हाथापाई और पथराव में पांच लोग घायल हुए। इसी दौरान हवाई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में परवेश कटियार ने विजय यादव उसके भाई अजय यादव व नीतू यादव और 60 अज्ञात पर मारपीट, धमकी, लूट और एससी/एसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं औडेरी गांव के रहने वाले विजय यादव ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार व तीस अज्ञात पर मारपीट, धमकी, गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। एससी/एसटी मामले की विवेचना सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फायरिंग को लेकर पुलिस जुटा रही साक्ष्य
कानपुर देहात। भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने पुलिस को बताया था कि किसी ने फायरिंग की तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने फायरिंग के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ ने बताया कि विवेचना में साक्ष्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। धारदार हथियार से घायल सत्यम व अन्य घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

कांधी गांव में चुनाव प्रचार के दौरान छींटाकशी और झड़प मामले में दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed