{"_id":"6063844b8ebc3e590962759d","slug":"crime-akbarpur-news-knp620632462","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले डंडे व ईंट-पत्थर, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले डंडे व ईंट-पत्थर, 15 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। सोमवार की शाम कसबे के लौआ सिंह की मडैया गांव में गालीगलौज के विरोध में दो पक्ष में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चल गए। दोनों पक्ष के 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौआ सिंह की मडैया गांव के रहने वाले संतोष के दरवाजे पर मोहल्ले का ही योगेंद्र गालीगलौज करने लगा। संतोष ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दोनों पक्ष से लोग वहां एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। प्रथम पक्ष के संतोष, उसके भाई अशोक, अनुज, श्रीकृष्णा, सुनील कुमार, रूप सिंह, चंद्रशेखर, राजरानी, सोनू, रागिनी, रूबी देवी, अर्चना घायल को चोट आई। जबकि दूसरे पक्ष के प्रमोद, तुलसीराम व जयपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी झींझक ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा। थाना प्रभारी बीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
तखत वापसी में विवाद, किशोरी समेत नौ घायल
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के मालवर गांव में तखत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। नौ लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रनियां क्षेत्र के मालवर गांव के प्रदीप मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत रविवार को खत्म हो गई। सोमवार को गांव के इंद्रपाल का तखत वापस करने गए तो वह गालीगलौज करने लगे। बाद में उनके परिवार के चंद्रपाल, राजेश पाल, हैप्पी पाल, साजन पाल, रौनक पाल, सोनू पाल, सर्वेश पाल, लल्लू पाल व बबलेश पाल ने घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे प्रदीप मिश्रा, सुभाष मिश्रा, संजय मिश्रा, रीता, अखिलेश मिश्रा की बेटी अनन्या, गोविंद मिश्रा, श्याम मिश्रा, राजू तिवारी, ज्ञान तिवारी, गंभीर रुप से घायल हो गए। दरवाजे पर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि मामले में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।