फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

हत्या कर नहर में फेंके गए थे दो युवकों के शव

Fri, 19 Mar 2021 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
शिवली (कानपुर देहात)। पांच दिनों पहले कोतवाली क्षेत्र के रामगंगा नहर में मिले दो युवकों के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में अधिक खून बहने से मौत होने का खुलासा हुआ है। फिलहाल अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फौती सूचना को हत्या में तरमीम किया है।
विज्ञापन

रामगंगा पश्चिमी शाखा नहर में 13 मार्च को जसापुरवा गांव के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। नीला पैंट पहने था, एक पैर में चादर फंसा था। जसापुर से छह किमी दूर तिलियानी गांव के पास इसी नहर में 30 वर्षीय एक और युवक का शव मिला। वह केवल अंडरवियर पहने था। पुलिस ने ग्रामीण ज्ञान सिंह की सूचना पर फौती दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। नियमानुसार तीन दिन बाद गुरुवार को दोनों अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में दोनों के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। साथ ही अधिक खून बहने से मौत होने की बात सामने आई है। इससे साफ है कि हत्या कर दोनों शव नहर में फेंके गए हैं। ग्रामीण पहले ही दोनों की हत्या की आशंका जता रहे थे। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले को हत्या में तरमीम कर जल्द खुलासा किया जाएगा। शवों के शिनाख्त के लिए आसपास जिलों में पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed