फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी व जानकारी देते सीओ संदीप सिंह। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां। कस्बे के आंबेडकर नगर में 18 दिसंबर को मोबाइल दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने 70 एंड्रायड मोबाइल फोन समेत अन्य पार कर दिए थे। रविवार को कोतवाली अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम ने सरगना समेत दो को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। सरगना का लंबा अपराधिक इतिहास है। पकड़े गए चोरों के पास से 26 मोबाइल, लैपटाप, हार्ड डिस्क, एक हजार रुपये नगद व एक बाइक बरामद की है। बरामद माल की कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

रनियां कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी गौतम गुप्ता की बाजार रोड में मोबाइल की दुकान है। 18 दिसंबर की रात सेंध काटकर चोर 70 एंड्रायड फोन, लैपटाप, गोलक में रखे 11 सौ रुपये, सीसीटीवी की हार्ड डिस्क आदि पार कर ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी प्रभात कुमार, रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह व शमशेर बहादुर की टीम ने रविवार की सुबह रायपुर-गजनेर मोड के पास से कानपुर के चकेरी, कच्ची मडै़इयन बस्ती निवासी रामसजीवन उर्फ पिट्टर व साढ़, उरईहार निवासी कमल किशोर उर्फ सिंटू को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। सीओ अकबरपुर संदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर शातिर अंतरजनपदीय अपराधी हैं। गिरोह कानपुर नगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ आदि स्थानों पर चोरी की वारदात करता है। गिरोह के कई सदस्य जेल में हैं। गिरफ्तार किए गए सरगना रामसजीवन पर कानपुर नगर के कई थानों में लूट, चोरी व सेंध लगाने के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सरगना पर दर्ज हैं नौ मुकदमे
कानपुर देहात। रनियां की मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात करने वाले सरगना रामसजीवन का लंबा आपराधिक इतिहास है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि कानपुर के कल्याणपुर थाने में वर्ष 2015 में रामसजीवन पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वर्ष 2019 में मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने पर चकेरी थाने में रिपोर्ट हुई। 2020 में महराजपुर थाने में चोरी की दो घटनाओं में वह शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed