{"_id":"5fb5757b8ebc3e9bf00e1a93","slug":"crime-akbarpur-news-knp594907450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने पार किए नगदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से चोरों ने पार किए नगदी और जेवर
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया गांव में एक सूने घर का ताला तोड़कर चोर 1.85 लाख नगदी और करीब आठ लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। गृहस्वामी पत्नी के साथ 15 दिन पहले अहमदाबाद में रहने वाले अपने बेटों के पास त्योहार मनाने गए थे। बुधवार को घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
कस्बे के जिगना धरिया गांव के रामऔतार मल्लाह ने बताया कि उनके तीनों बेटे गुजरात के अहमदाबाद में फैक्टरी चलाते हैं। तीनों के परिवार भी वहीं रहते हैं। दीपावली त्योहार मनाने के लिए 15 दिन पहले पत्नी लक्ष्मी को लेकर अहमदाबाद बेटों के पास गए थे। घर में ताला बंद कर गए थे। बुधवार को वहां से लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा मिला। अंदर जाने पर कमरों और अलमारियों के ताले टूटे थे। घर में सामान बिखरा पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि चोर 1.85 लाख रुपये नगदी और करीब आठ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलपुर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद