फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 18 Jul 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बलराम की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के कुंभी के गांव के पास हाईवे पर ट्रैक्टर चालक का शव पड़ा मिला। वह तोड़ा मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला था। घर से ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई के लिए निकला था। शव के पास ही हाईवे से नीचे ट्रैक्टर खड्ड में झाड़ियों के बीच खड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक का लिवर फटा होने का खुलासा हुआ है। शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

राम कुमार का बेटा बलराम (25) शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर घर से जुताई करने के लिए निकला था। दस बजे उसके भाई विवेक उर्फ भूरा को कुंभी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने की ओर उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। वह पिता के साथ मौके पर पहुंचा और भाई को लेकर जिला अस्पताल गया। वहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाक से खून आने के साथ पेट व चेहरे में खरोंच के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शव के पास ही हाईवे से नीचे ट्रैक्टर खड्ड व झाड़ियों के बीच खड़ा था। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर अनियंत्रित होने पर कूदने की चर्चा
तोड़ा मोहम्मदपुर गांव के बलराम की मौत पर पुलिस की ने गहनता से छानबीन की। परिजनों ने किसी से कोई सीधे तौर पर रंजिश होने की बांत से इंकार किया है। बलराम खुद का लोडर चलाता था। फिलहाल तीन दिनों से वह घर में रूक कर ट्रैक्टर चला कर किराए पर किसानों के खेतों की जुताई कर रहा था। गांव में कुछ दिन पहले उसका मामूली विवाद हुआ था। परिजन उन पर भी संदेह जता रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे दरोगा यतेंद्र ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर में टॉप गियर लगा था। आशंका है कि मृतक तेज रफ्तार में होगा। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वह हाइवे की तरफ कूद गया। इससे वह हाइवे पर गिरा और उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर हाइवे से नीचे उतरकर झाडिय़ों के बीच जाकर रूक गया है।

29 मिनट में हुई पूरी घटना
बलराम के एक दोस्त ने बताया कि घटना से पहले 8:52 बजे उसकी बात हुई है। वह खेत में जुताई कर रहा था। तब कोई बात नहीं थी। 9: 21 बजे उसने दोबारा काल की तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर कई बार मिलाया फिर भी उसका मोबाइल नहीं उठा। पुलिस को मौके पर मोबाइल पड़ा मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। दोस्त ने बताया कि फोन पर हंसी मजाक की बातें हुई थीं। बलराम ने शाम को मिलने का वादा किया था। उसने कहा कि उसे क्या पता कि आखिरी बार बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed