फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

भतीजे की मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Thu, 28 May 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनापुर्वा गांव में मारपीट में घायल अधेड़ की मंगलवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

औरंगाबाद डालचंद्र के मजरा अर्जुनापुरवा गांव निवासी श्याम सुंदर (50) मजदूरी करता था। 24 मई की रात घर के बाहर सो रहा था। तभी उसका भतीजा शीलू व उसके ससुराल पक्ष के इंगुटिया थाना महेबा इटावा निवासी जयबीर, गजेंद्र व मुरादगंज औरैया के दिलखुश पुराने विवाद में गाली-गलौज करने लगे। श्याम सुंदर ने विरोध किया कि तो सभी ने लाठी से पीटकर उसे घायल कर दिया था। आरोपी शीलू के पिता रामनाथ ने अपने पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट 25 मई को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात उपचार के दौरान श्याम सुंदर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी बीरबती, बेटा संजू व अमित का रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के भाई रामनाथ ने बताया कि उसके बेटे शीलू व उसकी पत्नी के बीच विवाद होने के बाद उसने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलवा लिया था। रात में बेटे ने मारपीट कर दी। इससे भाई की मौत हो गई। मंगलपुर एसओ शिवकुमार राठौर ने बताया कि मारपीट के मामले को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर मारपीट में नौ घायल
रसूलाबाद/संदलपुर। अलग-अलग गांव में मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। आलमपुर खेड़ा निवासी मुस्तकीम खान ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी कुतुबन्निशा बच्चों की हुई लड़ाई को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध पर उसके परिवार के इरफान, अफसर हुसैन, सलमान खान व अनीश ने पीट दिया। बचाने आई पत्नी रुखसाना व बेटे आरिफ को भी पीट दिया। वहीं लक्ष्मीपुर गांव में बंटवारे को लेकर विमलेश कुमार को उसके परिजन प्रद्युम्न ने पीट दिया। बचाने आई पत्नी निर्देश कुमारी और बेटे जानी को भी पीटा। दया निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया कि गालीगलौज का विरोध करने पर गांव के शिशुपाल सिंह, उसके बेटे अंकुश सिंह, मथुरा सिंह ने पीटकर घायल कर दिया। थाना मंगलपुर के गांव सहनीपुर डेरा में बुधवार दोपहर श्रीपाल व जगदीश के बीच पुरानी रंजिश मेें मारपीट हो गई। इसमें दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed