फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

चोरी छिपे गुटखा बेचने वालों पर करें कार्रवाई : डीएम

Fri, 17 Apr 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम व सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक कर अफसरों से कहा कि लॉकडाउन के अनुपालन में लापरवाही न बरती जाए। जरूरतमंदों की मदद की जाए। प्रतिबंध के बावजूद मंहगे दामों में पान मसाला और तंबाकू बेचने पर कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पान मसाला, तंबाकू पर प्रतिबंध है। लोग पान मसाला खाकर जगह-जगह थूकते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। चोरी छिपे पान मसाला बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संबंधी सभी सामग्री पर्याप्त रखें। डॉक्टरों को मास्क, सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में देते रहें। वहीं जिला अस्पताल से क्वारंटीन के बाद घर भेजे जा रहे लोगों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

सभी एसडीएम व ईओ से कहा कि सामुदायिक रसोई में खाने की गुणवत्ता नियमित चेक करें। खाना देने वाले गरीबों की सूची बना लें। इसके बाद उन्हें नियमित खाना उपलब्ध कराया जाए। डीएसओ को मुफ्त चावल वितरण कराने में सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं खरीद में किसानों को समस्या न आए। इस पर खाद्य विपणन अधिकारी व एसडीएम ध्यान दें। बैठक में सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार व सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed