{"_id":"5dc95d718ebc3e5b592d1561","slug":"crime-akbarpur-news-knp525065380","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले के आरोप में सर्वेश कुमार दीक्षित को अकबरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सर्वेश काफी समय से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर अकबरपुर थाने में धोखाधड़ी के आठ मामले दर्ज हैं।
अकबरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदरा के दुबकी निवासी सर्वेश कुमार दीक्षित ने अकबरपुर क्षेत्र के कई लोगों को बीमा पॉलिसी करने का झांसा देकर रुपये लिए थे। पॉलिसी करने के बजाय आरोपी ने रुपये हड़प लिए। इस पर सर्वेश के खिलाफ 2017 से लेकर अब तक धोखाधड़ी के आठ मामले अकबरपुर थाने में दर्ज कराए गए थे। बकौल थाना प्रभारी वर्तमान में संजय नगर माती रोड पर रहने वाले सर्वेश को दबोचने के लिए कई जगह पर दबिशें दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। इस पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को जैनपुर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह, अकबरपुर थाने के दरोगा सतेंद्र यादव, विकल्प चतुर्वेदी, ने टीम के साथ सर्वेश कुमार को अकबरपुर के संजय नगर मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।