{"_id":"5c461ea0bdec225eb65de993","slug":"cricketer-s-death-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का गेट फांद रहे क्रिकेटर की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का गेट फांद रहे क्रिकेटर की गिरने से मौत
Tue, 22 Jan 2019 01:03 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर किसलय शर्मा(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कौशलपुरी में रविवार देर रात घर का गेट फांद रहे क्रिकेटर किसलय शर्मा (25) की गिरने से मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों को वह गेट के पास लहूलुहान पड़ा मिला। किसलय 2003-04 तक अंडर-16 खेला था। पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है।
कौशलपुरी निवासी कौशल किशोर शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। परिवार में पत्नी शशि, बेटियां पल्लवी, पूनम और बेटे वात्सलय व किसलय थे। बड़े भाई वात्सलय ने बताया कि किसलय को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी। ग्रीनपार्क एकेडमी से प्रशिक्षण लेने के बाद उसने अंडर-16 खेला, लेकिन सीनियर टीम में उसका सेलेक्शन नहीं हो सका। फिर उसने बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था। भाई के मुताबिक किसलय अक्सर रात में देरी से आता था। इसलिए मेनगेट की एक चाबी उसके पास रहती थी।
रविवार रात को भी वह देरी से घर पहुंचा, लेकिन चाबी ले जाना भूल गया था। इस कारण उसने मेनगेट फांदने की कोशिश की। पैर फिसलने से वह सीढ़ियों पर गिरा, जिससे सिर पर गहरी चोट लगी और वह बेसुध हो गया। सोमवार सुबह मां शशि ने किसलय को लहूलुहान हाल में सीढ़ियों के पास पड़ा पाया। फिर उसे रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नजीराबाद थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।