फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cricketer Piyush Chawla said- Kanpur players show passion and ability for cricket

UP: क्रिकेटर पीयूष चावला बोले- कानपुर के खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति दिखता जुनून और काबिलियत

Thu, 19 Jun 2025 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 09:54 PM IST
सार

Kanpur News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर ने आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
Cricketer Piyush Chawla said- Kanpur players show passion and ability for cricket
पीयूष चावला ने कानपुर के खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने गुरुवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में उभरते क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाई। उन्होंने तकनीक, मानसिकता और अनुशासन पर फोकस करने की सीख दी। चावला ने कहा कि कानपुर के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जुनून और काबिलियत दिखाई देती है, जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और मेहनत की।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर खिलाड़ियों को एक नई दृष्टि और व्यावसायिक प्रदर्शन देते हैं, जिससे वह आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बताया कि मैदान पर समय बिताना, खेल को समझना और हर छोटी तकनीकी गलती पर काम करना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है।

विज्ञापन

Cricketer Piyush Chawla said- Kanpur players show passion and ability for cricket
पीयूष चावला ने कानपुर के खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में पीयूष ने गेंदबाजी, रनर अप, लाइन-लेंथ और मानसिक संतुलन जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सपना बड़ा हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो किसी भी शहर का खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है।

Cricketer Piyush Chawla said- Kanpur players show passion and ability for cricket
पीयूष चावला ने कानपुर के खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि टीएसएच में प्रशिक्षण सुविधा का बेहतर माहौल है, वह राष्ट्रीय मानकों पर खरा है। विशेष रूप से 75 अल्प आय वर्ग के बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण देने की सोच को उन्होंने सच्ची खेल भावना करार दिया।
विज्ञापन

Cricketer Piyush Chawla said- Kanpur players show passion and ability for cricket
पीयूष चावला ने कानपुर के खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
टीएसएच में प्रशिक्षण का यह सिलसिला अगले दो दिन तक और चलेगा। इसमें चावला बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। उनके साथ मुख्य कोच शशिकांत खांडेकर और पूर्व रणजी खिलाड़ी मो. आमिर ने भी खेल की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed