फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crazy lover said marry me otherwise I will not leave you anywhere, threatened to throw acid

'तुझको बदसूरत बना दूंगा': सनकी आशिक बोला- मुझसे शादी करो नहीं...तो कहीं का नहीं छोडूंगा, तेजाब फेंकने की धमकी

Sat, 20 May 2023 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 May 2023 09:32 AM IST
सार

Kanpur Crime: एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में एक युवती को सरे राह गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। वहीं, विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। आरोपी युवक बोला कि मुझसे शादी कर लो नहीं, तो कहीं का नहीं छोडूंगा।

विज्ञापन
Crazy lover said marry me otherwise I will not leave you anywhere, threatened to throw acid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि प्यार में बहुत शक्ति होती है, लेकिन एकतरफा प्यार बेहद ही खतरनाक होता है। एकतरफा प्यार में पड़ा प्रेमी कुछ भी कदम उठा सकता है और किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन

यहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने सरे राह टाटमिल में युवती को रोककर गाड़ी में बैठने को कहा। इसके साथ ही शादी का प्रस्ताव रखा। कहा कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो कहीं का नहीं छोडूंगा। चेहरे पर तेजाब डालकर बदसूरत बना दूंगा।
विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि दूसरे से शादी करोगी, तो गोली मार दूंगा। घटना के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान व डरी सहमी है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती कार में बैठने का किया प्रयास
निहुरा गांव निवासी पीड़ित युवती ने दी तहरीर में बताया कि वह 18 मई (गुरूवार) को सुबह करीब 11 बजे अपने ऑफिस टाटमिल जा रही थी। इस दौरान टाटमिल चौराहे पर चकेरी के श्यामनगर निवासी नितिन राय ने उसे रोककर गाली देते हुए अपनी गाड़ी में बैठने को कहा।

तेजाब फेंकने की भी धमकी
फिर कहा कि तुम मुझसे शादी करलो नहीं तो तुमको कहीं का नहीं छोडूंगा, तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंककर तुमको बदसूरत बना दूंगा । और, दूसरे से शादी करोगी तो उसको गोली मार दूंगा । फिर जबरदस्ती हाथ पकड़ कर अपनी गाड़ी पर बैठाने लगा। इसका पीड़िता ने विरोध किया।

आरोपी बोला- मैं तुमको जबरदस्ती उठा ले जाऊंगा
तो उसने पीड़िता का दुपट्टा खींच लिया। इस पर पीड़िता चिल्लाने लगी, तो आरोपी नितिन गाड़ी लेकर भाग निकला। जाते हुए कहा कि तुम चाहे जितना बचो मैं तुमको जबरदस्ती उठा ले जाऊंगा। मामले में रेल बाजार पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पहले भी कर चुका हरकत, हुआ था समझौता
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी नितिन पहले भी हरकतें कर चुका है। पुलिस से शिकायत पर चौकी श्यामनगर में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। जिसमें नीतिन ने लिखित में दोबारा कोई हरकत नहीं करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed