फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crane overturns in steel factory, mill in charge killed, two injured

फतेहपुर: लोहा फैक्ट्री में क्रेन गिरी, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल, पटरी चटकने से हुआ हादसा

Wed, 29 Jul 2020 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Crane overturns in steel factory, mill in charge killed, two injured
स्टील फैक्ट्री में क्रेन पलटी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के औंग क्षेत्र की एक सरिया फैक्ट्री में बुधवार भोर करीब साढ़े चार बजे ओवरहेड क्रेन गिरने से शिफ्ट इंचार्ज की मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी घायल हो गए। जिनका कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गुधरौली गांव में पैनम लोहा फैक्ट्री है। फैक्ट्री की सरिया रोलर मशीन बिगड़ गई थी। मशीन को बाहर निकालने के लिए एक ओवरहेड क्रेन पटरी से गुजर रही थी। भार अधिक होने के कारण पटरी चटक गई।
विज्ञापन


पटरी का एक हिस्सा और ओवरहेड क्रेन करीब 15 फीट की ऊंचाई से फर्श पर आकर गिर गए। हादसे में शिफ्ट इंचार्ज ज्ञान प्रकाश गुप्ता (42) निवासी तपाई जिला कुशीनगर और कर्मचारी कानपुर अकबरपुर निवासी राजकुमार (फिटर) पुत्र शिवराम व कल्यानपुर थाने के हरबंशपुर गांव निवासी शिवपूजन (सहायक) चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी के नीचे दबने से ज्ञान प्रकाश के दोनों पैर वहीं कट गए थे। मशीन से पटरी को हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। फैक्ट्री की वैन से तीनों को कानपुर के नर्सिंग होम लेकर गए। जहां डाक्टर ने ज्ञान प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

नर्सिंग होम में राजकुमार को भर्ती किया गया। शिवपूजन की हालत में सुधार आने के बाद घर भेज दिया। हादसे से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री को फिलहाल बंद कर दिया गया। करीब सुबह आठ बजे एसओ बीबी सिंह मौके पर जांच को पहुंचे।

एसओ ने बताया कि हादसे में हताहत लोगों की ओर तहरीर नहीं आई है। एक एसआई को कानपुर मामले की जांच के लिए भेजा गया है। मैनेजर श्याम बिहारी बाजपेयी ने बताया कि मृत व घायल कर्मचारी के परिवार को फैक्ट्री की ओर से हर सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

इस फैक्ट्री में करीब पांच सौ कर्मचारी काम करते हैं। एक शिफ्ट में करीब एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारी होते हैं। सरिया रोलर मशीन बिगड़ने की वजह से फैक्ट्री का काम बाधित हो गया था। काफी मजदूर बाहर मैदान में बैठे थे। कुछ ही कर्मचारी क्रेन से रोलर मशीन निकलाने में लगे थे। गनीमत रही कि उस वक्त फैक्ट्री में बेहद कम लोग थे। फैक्ट्री के मालिक कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed