फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crane fall down in delhi howrah rail route

दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर गिरी क्रेन तो मच गया हड़कंप, आधा घंटा बाधित रहा रूट, टला बड़ा हादसा

Mon, 22 Jul 2019 05:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
crane fall down in delhi howrah rail route
दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर गिरी क्रेन - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पर क्रेन टूटकर गिरने से दिल्ली-हावड़ा रूट पर भाऊपुर में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते होते बचा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के काम में लगी क्रेन बारिश में धंसने से पलट गई और उसका हुक समेत अगला हिस्सा दिल्ली से कानपुर डाउन लाइन पर आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सूचना देकर ट्रेनों को रुकवाया।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर पीछे से आ रही आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रोकी गई। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित रहा। अगर ट्रेन के निकलने के दौरान ही क्रेन गिरती तो ट्रेन भी पलट सकती थी। सूचना मिलने पर मौके पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय पहुंचे। रेलवे ने उनकी अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट की मेन लाइन से महज आठ मीटर की दूरी पर बिना ब्लॉक लिए भाऊपुर में डीएफसी का काम हो रहा था। वहां क्रेन से स्लीपर आदि उठाए जा रहे थे। बारिश की वजह से दलदली जमीन के धंसने की वजह से क्रेन पलट गई और उसका अगला हिस्सा डाउन लाइन पर आ गिरा। यह घटना सुबह सवा नौ बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर भाऊपुर और पीछे के स्टेशनों पर कंट्रोल से जानकारी देकर ट्रेनों को रुकवाया गया। इससे आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को जहां के तहां खड़ा कर दिया गया। हादसा उस सेक्शन पर हुआ, जहां ट्रेनें फुल स्पीड से गुजरती हैं। अगर ठीक यात्री ट्रेन के निकलने के दौरान क्रेन टूटी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इससे पीछे से आ रहीं आगरा इंटरसिटी, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेेस, वंदे भारत एक्सप्रेस पीछे फंसी रहीं। सुबह 9:50 बजे ट्रैक बहाल किया गया। जांच कमेटी में सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय, सहायक सुरक्षा आयुक्त और एईएन को रखा गया है।


डीएफसी की लापरवाही की आशंका
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के काम में अफसरों ने सावधानी नहीं बरती। मेन लाइन से महज आठ मीटर की दूरी पर बारिश की गीली मिट्टी होने के बावजूद काम कराया गया। इस काम के लिए ब्लॉक लेना जरूरी था। रेलवे बोर्ड ने इस घटना का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed