फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cracker market in Kanpur

कानपुर: इन 57 स्थानों पर लगेगा दीपावली पटाखा बाजार

Tue, 23 Oct 2018 01:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Oct 2018 01:00 PM IST
सार

- 5 से 8 नवंबर तक होगी पटाखों की बिक्री 
- अस्थायी लाइसेंस लेने की फीस तीन गुना से अधिक
 

विज्ञापन
cracker market in Kanpur
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर में दीपावली पर चार दिन (5 से 8 नवंबर) तक 57 चिह्नित स्थानों पर फुटकर में पटाखे बिकेंगे। इन स्थानों पर बिक्री के लिए जिला प्रशासन अस्थायी लाइसेंस जारी करेगा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार लाइसेंस फीस तीन गुना से अधिक है। दीपावली 7 नवंबर को है। 
विज्ञापन

cracker market in Kanpur
डेमो पिक
एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुकानदार 25 किलो से ज्यादा पटाखा नहीं रख सकेंगे। पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों के लाइसेंस सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसीएम देंगे। अस्थायी लाइसेंस लेने के लिए फार्म में 50 रुपये कोर्ट फीस टिकट लगाकर आवेदन करना होगा। आवेदन पर संबंधित एसपी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद ट्रेजरी में पांच सौ रुपये फीस के तौर पर जमा करने होंगे। पिछले साल लाइसेंस फीस 150 रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

cracker market in Kanpur
डेमो पिक
यहां पर लगेंगे पटाखा बाजार
गोविंद नगर क्षेत्र में चार जगह, नौबस्ता क्षेत्र में-तीन जगह, बर्रा में दो जगह, सीसामऊ, बजरिया में एक-एक जगह, रायपुरवा में दो जगह, ग्वालटोली, कोहना, स्वरूप नगर, नवाबगंज में एक-एक जगह। कल्याणपुर में दो जगह, पनकी, काकादेव, नजीराबाद, फजलगंज, अर्मापुर, चकेरी, रेलबाजार, बाबूपुरवा जूही, किदवई नगर, फूलबाग मैदान, सचेंडी, नरवल, बिठूर, बिधनू, घाटमपुर, सजेती, बिल्हौर, उत्तरीपूरा चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन आदि में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed