फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crackdown on adulterators, nine samples including milk and khoya collected

Kanpur News: मिलावट करने वालों पर कसा शिकंजा, दूध-खोया समेत नौ सैंपल भरे

Sat, 24 Oct 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on adulterators, nine samples including milk and khoya collected
कानपुर देहात। दिवाली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर नौ नमूने भरे। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी की जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह यादव, राम बिहारी, दिनेश चंद्र, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार और डॉ. रामतेज की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से नौ नमूने भरे हैं।
विज्ञापन

इसमें चौरा बाजार भोगनीपुर में अमित यादव के प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध और खोया, अड़रेपुरवा बनीपारा में डेविड सिंह के यहां से खोया, घी और दूध व सरवां टप्पा स्थित गौर दालमोठ नमकीन इंटरप्राइजेज के संचालक रामवीर सिंह के प्रतिष्ठान से मटर दाल, मिर्च पाउडर, भुजिया नमकीन और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने एकत्रित किए गए हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों पर खरा न उतरने वाले कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की कि अत्यधिक रंगीन मिठाइयों के सेवन से बचें और मिलावट की सूचना तत्काल विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed