फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cow gave birth to three children in Auraiya, crowds of dozens of villages gathered to see

Auraiya: गाय ने तीन बच्चों को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी दर्जनों गांव की भीड़, दो बच्चे स्वस्थ्य...एक की मौत

Mon, 18 Dec 2023 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Dec 2023 04:54 PM IST
सार

Auraiya News: किसान ब्रजराज यादव ने बताया कि जन्म के लगभग दो घंटे बाद एक बछिया की तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे और गाय स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
Cow gave birth to three children in Auraiya, crowds of dozens of villages gathered to see
गाय के बच्चों को दिखाता किसान ब्रजराज यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गाय ने तीन बच्चों को जन्म देने का अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जानकारी पर आसपास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हुई। लगभग दो घंटे बाद इनमें से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

उसे विधि विधान से गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया गया, जबकि गाय के दो बच्चे स्वस्थ हैं। ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर फफूंद निवासी ब्रजराज यादव उर्फ सिंटू किसान हैं और पशु पालन करते हैं। छह माह पहले वह ककोर से एक देसी गाय की बछिया खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे गाय ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक बछिया और दो बछड़े थे। तीन बच्चों के जन्म की जानकारी होते ही आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और गाय और बच्चों का पूजन करने की तैयारी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चे और गाय स्वस्थ्य
लगभग दो घंटे बाद एक बछिया की तबियत बिगड़ी, तो किसान ने डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया, लेकिन काफी प्रयास के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने विधि विधान के साथ मृत बच्चे को खेत में गड्ढा खोदने के बाद दफना दिया। किसान ब्रजराज यादव ने बताया कि दो बच्चे और गाय स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed