फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cow dies in Khadakpur temporary cowshed, cattle getting weak due to lack of green fodder and living in the open

खड़कपुर अस्थायी गोशाला में गाय की मौत, हरा चारा नहीं मिलने व खुले में रहने से कमजोर हो रहे मवेशी

Sun, 21 Nov 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cow dies in Khadakpur temporary cowshed, cattle getting weak due to lack of green fodder and living in the open
खड़कपुर गोशाला में खुले में बैठे गोवंश। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले के अफसरों के दावों के बाद भी गोशालाओं में अव्यवस्थाएं हावी हैं। शनिवार को अस्थायी खड़कपुर गोशाला में कमजोरी से एक गाय की मौत हो गई। वहीं हरा चारा न मिलने व खुले में रहने से कई गाय कमजोर व बीमार हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत निबौली के मजरा खड़कपुर में छुट्टा मवेशियों को रखने के लिए अस्थायी गोशाला बनी है। 50 गोवंशों की क्षमता के बावजूद यहां मौजूद समय में यहां 53 मवेशी रखे गए थे।
विज्ञापन

काफी समय से हरा चारा व चोकर आदि न मिलने के कारण अधिकांश गाय कमजोर होकर बीमार हैं। वहीं ठंड शुरू होने के बाद भी गोवंश खुले में रह रहे हैं। कमजोरी व बीमार रहने से शनिवार को एक गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पर्याप्त साफ-सफाई तक नहीं की जाती है। हरा चारा न मिलने के कारण मवेशियों को सिर्फ सूखा भूसा ही दिया जाता है।

जिससे गोवंश कमजोर हो रहे हैं। पशु चिकित्सक डॉ. आईए सिद्दीकी ने बताया कि कमजोरी के कारण गाय की मौत हुई है। पिछले दिनों विभाग से जई का बीज हरे चारे की बुआई के लिए दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण वह बह गया। फिर से बरसीम की बुआई कराई गई है। जो दिसंबर तक उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed