फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cow death case, SDM organized EOs class, pacified Hindu organizations by convincing them

गाय की मौत का मामला: एसडीएम ने ईओ की लगाई क्लास, हिंदू संगठनों को समझाकर शांत कराया, केयर टेकर नियुक्त

Wed, 04 Oct 2023 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Oct 2023 05:07 PM IST
सार

Auraiya News: उपजिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया गोशाला में एक गाय की बीमारी के चलते मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम कराकर दाहसंस्कार कराया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के संबंध में पशु चिकित्सक डॉ. उमेश ने बताया कि गाय की मौत बीमारी से हुई है।

विज्ञापन
Cow death case, SDM organized EOs class, pacified Hindu organizations by convincing them
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत विजय कुमार को फटकार लगाते एसडीएम अजीतमल राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू नगर पंचायत में बनी गोशाला में बीमारी के चलते मंगलवार देर रात एक गाय ने दम तोड़ दिया। गाय की मौत की जानकारी पर रात में गोशाला पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने नगर पंचायत ईओ की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन

साथ ही हिंदू संगठनों को समझा कर शांत कराया। यही नहीं उनकी मांग पर देर रात गाय का पोस्टमार्टम भी करवाया। नगर पंचायत अटसू के आंबेडकर नगर में स्थित गोशाला में करीब 42 गाय का पालन होता है। उसकी देखरेख के लिए नगर पंचायत ने केयर टेकर के रूप में कप्पन को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात गोशाला में बीमारी के चलते एक गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। गाय की मौत की खबर सुनकर नगर के सभासद सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल वालों ने गोशाला पहुंचकर गाय का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मांग रख कर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रजिस्टर भी चेक किए
मामले की जानकारी मिलते ही रात में गोशाला पहुंचे एसडीएम अजीतमल राकेश कुमार गोशाला में मृत पड़ी गाय देख भड़क गए, उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत विजय कुमार की फटकार लगाई। साथ ही मौके पर मौजूद रजिस्टर भी चेक किए। एसडीएम ने आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।

पोस्टमार्टम कराकर दाहसंस्कार कराया
साथ ही उनकी मांग पर रात में ही पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके उपरांत गाय का नहर के किनारे गड्ढा खोदकर दाहसंस्कार करवाया। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया गोशाला में एक गाय की बीमारी के चलते मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम कराकर दाहसंस्कार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed