फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousin stabbed a teenage girl to death after she refused to befriend him In Unnao

UP: एकतरफा प्यार और कत्ल... 'भाई' करना चाहता था नाबालिग से दोस्ती, न मानी तो काट डाला; चाकू से शरीर किया छलनी

Fri, 24 Oct 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Oct 2025 09:32 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव में दोस्ती न करने पर चचेरे भाई ने किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। किशोरी बुआ के साथ पुलिस से शिकायत करने गई थी, लौटते समय आरोपी ने चाकू से गोदकर मार डाला। बुआ ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Cousin stabbed a teenage girl to death after she refused to befriend him In Unnao
unnao murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव में सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्रेम में दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर चाकू से किशोरी का गला रेत दिया और शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी। युवक ग्राम प्रधान के परिवार और किशोरी का रिश्ते में चचेरा भाई है। 
विज्ञापन


वह कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। घटना के समय किशोरी पुलिस चौकी में उसकी शिकायत करके लौट रही थी। बुआ ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से उसका रिश्ते का चचेरा भाई राजेश दोस्ती करना चाहता था। किशोरी विरोध कर रही थी। किशोरी की बुआ ने बताया कि शिकवा शिकायत को लेकर दोनों परिवारों में आए दिन झगड़ा होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश किशोरी को उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे युवक ने धमकाते हुए नजदीकी बनाने का दबाव बनाया। किशोरी ने उसके परिजनों से शिकायत की तो दोनों परिवारों में फिर झगड़ा शुरू हो गया।

किशोरी बुआ के साथ पुलिस चौकी गई और शिकायत की
इससे परेशान किशोरी बुआ के साथ पुलिस चौकी गई और शिकायत कर दी। लौटते समय रास्ते में मिले राजेश ने परिवार की ही महिला ग्राम प्रधान के घर के पास किशोरी को पकड़कर उसका गला रेत दिया और पीठ और सीने पर कई वार कर दिए। 

 

गंभीर रूप से घायल किशोरी जमीन पर गिर गई। आगे चल रही बुआ ने पीछे देखा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी भाग गया। ग्राम प्रधान के परिजन किशोरी को कार से लेकर बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

बुआ ने राजेश के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, सीओ संतोष सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। बुआ ने राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन सफीपुर के पास मिली। पुलिस पहुंची तो हत्यारोपी का मोबाइल फोन उसकी मां के पास मिला। पुलिस मां से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि किशोरी की गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी। आरोपी युवक ने दोनों की बात करते हुए कुछ फोटो खींच लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। विरोध और शिकायत करने पर हत्या कर दी। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed