फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousin sisters kidnapped and murdered in Fatehpur Chemical was put on the face to hide identity

फुफेरी बहनों की अगवा कर हत्या: गांव से 10 KM दूर मिली लाशें... करीबी हैं हत्यारे, युवती का फोन खुलेगा राज

Sat, 03 Jun 2023 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Jun 2023 09:37 AM IST
सार

फतेहपुर से फुफेरी बहनों की अगवा करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर केमिकल डाल दिया और ईंट से कुचल दिया। दोनों तिलक समारोह से जंगल के लिए निकली थीं

विज्ञापन
Cousin sisters kidnapped and murdered in Fatehpur Chemical was put on the face to hide identity
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के खागा इलाके में तिलक समारोह से निकली फुफेरी बहनों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अगवा बहनों के करीब 20 घंटे बाद शव पुलिस को मिले हैं। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर केमिकल डाला है। चेहरे को ईंट पत्थर से कूंचा भी गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (26) रिश्ते में फुफेरे भाई के तिलक समारोह में गुरुवार शाम परिवार के साथ शामिल होने आई थी। तिलक के बाद करीब रात आठ बजे सभी लोग खानपान कर रहे थे। युवती दूल्हे की बहन (16) के साथ शौच के लिए जंगल जाने के लिए निकली। 
विज्ञापन


किशोरी के भाई ने दोनों से जाने का कारण पूछा और खाना खाने की बात कही। किशोरी ने भाई से कहा कि वह कुछ देर बाद लौटकर खाना खाएगी। काफी समय बीतने पर दोनों घर नहीं आई। परिवार के लोग दोनों की तलाश में जुटे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। किशोरी का भाई शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। पुलिस ने युवती के मोबाइल पर फोन मिलाया। घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर कटोघन अन्नपूर्णा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची। कुछ देर बाद मोबाइल बंद बताने लगा। करीब शाम पांच से छह बजे के बीच एक ग्रामीण पेट्रोल पंप के पीछे लघुशंका को पहुंचा। उसने सूखे तालाब में झाड़ियों के बीच शवों को देखा। 

उसने पुलिस को जानकारी दी। एक खाली बोतल, खून से सनी ईंट मिलीं। दोनों के चेहरे ईंट से कूंचे गए थे। चेहरे केमिकल डालने से काले हो गए थे। गांव से दस किलोमीटर दूर शव मिलने से ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि दोनों को कार से अगवा कर लाए होंगे। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। 

 

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियां भाई को बताकर निकली थीं, वह कुछ देर बाद घर आएंगी। इससे जाहिर होता है कि किसी परिचित के साथ गई हैं। दोनों की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में बाकी स्थिति की पुष्टि होगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं।

गांव से 10 किलोमीटर दूर मिले शव
फुफेरी बहनों के शव गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर मिले हैं। इस आधार पर पुलिस मान रही है कि हत्यारे उनकी पहचान वाले हैं। यही वजह है कि दोनों बहनें उनके साथ इतनी दूर आ गईं। पुलिस इसी बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि पुलिस दोनों बहनों को कार से अगवा किए जाने की बात से भी इन्कार नहीं कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से युवती का मोबाइल मिला है। इससे काफी जानकारी मिल सकती है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों की छानबीन तेज की है। एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया भी है।

 

पुलिस का अंदाजा है कि किसी परिचित ने लड़कियों को बुलाया होगा तो वह आसपास ही गई होंगी। वह कहीं दूर जाने के लिए तैयार नहीं हुई होंगी। उन्हें बाइक में बैठाकर भी दूर नहीं ले जाया सकता है। बाइक से जाने पर दोनों विरोध करतीं और कातिल खुद को असुरक्षित समझते। घटना में कार का इस्तेमाल होना माना जा रहा है। 

 

घर से शव मिलने वाले स्थान की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। अगवा करके इतनी दूर ले जाते समय रास्ते में कहीं न कहीं बहनों ने विरोध किया होगा। ऐसा है कि उनकी सुनने वाला कोई क्यों नहीं था। रात्रि गश्त और हाईवे पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े हुए हैं। कैसे कातिल दोनों की रात को ही हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक कर आसानी से भाग निकले।


 

दोनों लड़कियां किसान परिवारों से हैं। सुल्तानपुर घोष थाने के एक गांव की युवती के चार भाई हैं। दो सऊदी अरब से कमाकर कई साल पहले गांव लौटे थे। एक भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। युवती समारोह में शामिल होने दो भाइयों और भाभियों के साथ आई थी। वहीं दूसरी किशोरी के तीन भाई हैं। किशोरी भाइयों से छोटी और अकेली थी। 


 

परिवार के लोग किसी पर आशंका नहीं जता रहे हैं। इन हालातों में पुलिस के पास युवती का मिला मोबाइल ही सुराग के रूप में है। हालांकि हत्या से पहले मोबाइल से भी छेड़छाड़ की जा सकती है। मोबाइल को पुलिस ने एक्सपर्ट को अनलॉक करने के लिए भेजा है। परिवार के लोगों से भी लॉक कोड के बारे में पता लगाने में जुटी है। 

 

घटना में किसी परिचित का हाथ

घटना में किसी परिचित का हाथ है, तो मोबाइल में उसकी फोटो, नंबर, चैटिंग समेत अन्य जानकारियां मिल सकती हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि कातिल को युवती के पास मोबाइल होने की जानकारी रही होगी। इन हालातों में मोबाइल कहीं भी नष्ट कर सकता था। कातिल जल्दबाजी में भी युवती का मोबाइल ले जाना भूल सकते हैं। 

 

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा है। पेट्रोल पंप और रास्ते में लगे कैमरों को पुलिस चेक कर रही है। घटनास्थल के पास एक होटल भी है। मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, स्वाट टीम प्रथम, स्वाट टीम द्वितीय, सर्विलांस की टीम देर रात तक जांच में जुटी रही। प्रयागराज आईजी के भी आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed