फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousin harassment a teenager and then killed her Auraiya news Sister killed so that she could not tell anyone

UP: भइया... ऐसा मत करो, कहकर चिल्लाने लगी तो बहन का दबाया मुंह, दरिंदगी के बाद भाई ने किशोरी को इसलिए मार डाला

Wed, 13 Aug 2025 08:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 08:12 AM IST
सार

औरैया में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिग की हत्या चचेरे भाई ने की थी। आरोपी ने किशोरी के साथ पहले हैवानियत की थी। उसके बाद उसे मार डाला था। 

विज्ञापन
Cousin harassment a teenager and then killed her Auraiya news Sister killed so that she could not tell anyone
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया जिले में रक्षाबंधन की रात हुई नाबालिग लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रक्षाबंधन की रात में चचेरे भाई ने छोटी बहन से दरिंदगी की हदें पार कीं थीं। इसके बाद शराब के नशे में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में घिनौना कृत्य कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद इटावा जेल भेज दिया। बिधूना कोतवाली के एक गांव में 14 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी अभिजित आर शंकर ने इसका खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन की रात शनिवार को कक्षा आठ की छात्रा अपने घर से करीब 50 मीटर दूर अपने ताऊ के घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से रात करीब 10 बजे वह अपने घर पहुंची थी। 10 अगस्त की सुबह बेटी के देर तक न जागने पर पास ही झोपड़ी में सो रहा पिता घर पहुंचा तो देखा कि बेटी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। चादर व उसके कपड़े खून से सने थे।

एसपी ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार रात पिता की तहरीर पर किशोरी के चचेरे भाई समेत पांच के खिलाफ पॉक्सो व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। 

 

मंगलवार सुबह बिधूना कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पूछताछ के दौरान आरोपी चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह शराब में नशे में धुत था।
 

रात करीब 12 बजे पेट गड़बड़ होने पर वह घर के पास खेत में शौच करने निकला था। वहां से वापस आने के बाद वह चाचा के घर के अंदर घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। 

 

बहन किसी को बता न सके, इसलिए मार डाला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब उसने अकेली बहन को दबोचा तो वह विरोध करते हुए रोने लगी। भइया ऐसा मत करो कहकर चिल्लाने लगी, तो बहन का मुंह दबा दिया। नशे में उस पर बहन के गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं हुआ। 

 

उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा। अधिक खून बहता देख वह घबरा गया। उसने उसे कपड़े पहनाए और बहन किसी को यह बात बता न सके, इसी वजह से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार आरोपी अक्सर टीवी व मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया था। इससे चादर में खून लगा मिला था।

दुष्कर्म और बहन की हत्या के बाद आरोपी ने की थी हंगामे की शुरुआत
औरैया में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या होने पर परिवार सहित गांव के लोगों में आक्रोश था। पुलिस शव ले जाने लगी तो पिता सहित अन्य लोगों ने विरोध नहीं किया, लेकिन आरोपी चचेरा भाई शव ले जाने का विरोध कर हंगामा करने लगा था। हालांकि पुलिस के समझाने पर वह शांत हो गया था।

 

सोमवार को किशोरी का एक तरफ पोस्टमार्टम हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर से घर पहुंचीं किशोरी की मां को भड़का कर आरोपी गांव के बाहर ले गया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसके चेहरे पर बहन की मौत का कोई अफसोस नहीं दिख। इसी वजह से पुलिस को आरोपी पर शक हो गया था।

आरोपी के बिरादरी के गांव में है सात परिवार
बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी व किशोरी जिस बिरादरी के हैं। उनके गांव में सात परिवार हैं। सभी के घर एक साथ बने हुए हैं। जिस रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ इटावा स्थित मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed