फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousin brother inlaw was close to the innocent  mother, Murder for being an obstacle in love relationship

उन्नाव में बच्ची की हत्या: चचेरे देवर की थी मासूम की मां से नजदीकी, अमरूद दिलाने के बाहने ले गया था आरोपी..

Sun, 05 Feb 2023 09:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 09:43 PM IST
सार

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की बच्ची का शव खेत में मिला था। अवैध संबंध का राज खुलने के डर से चाचा ने बच्ची की हत्या की थी। बता दें कि पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर की बच्ची की मां से नजदीकियां थीं। पुलिस बच्ची की मां की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cousin brother inlaw was close to the innocent  mother, Murder for being an obstacle in love relationship
मृतक बच्ची  और हत्यारोपी अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थााना क्षेत्र में छह दिन पहले, पांच साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या उसके चचेरे चाचा ने की थी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी और बच्ची की मां के बीच प्रेम संबंध थे। बच्ची अक्सर बाधा बनती थी। मेरठ में रहकर फोटोग्राफी करने वाला पिता दो सप्ताह पहले घर आया था।

विज्ञापन

इससे प्रेम संबंधों के खुलने का डर था। थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी पांच साल की बच्ची, 31 जनवरी की दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। एक फरवरी को सुबह उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में उसका गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि मृतका की मां और पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर (मृतका के चचेरे चाचा ) अखिलेश के बीच प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने शक के आधार पर अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो हकीकत सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में बाधा बन रही थी बच्ची
फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि बच्ची के हत्यारोपी अखिलेश ने कबूल किया है कि बच्ची उसके प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी। साथ ही दो साप्ताह पहले घर लौटे चचेरे भाई (बच्ची के पिता) के सामने दोनों का राज खुलने का भी डर था। इसी पर उसने बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सरसों के खेत में छिपाया था शव
घटना वाले दिन बच्ची के माता-पिता बाजार गए थे। बच्ची के अकेला होने पर उसे मौका मिला और उसका गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सरसों के खेत में छिपा दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका बच्ची के चांदी के कंगन, चप्पल भी खेत के पास बोरी से बरामद किए हैं।

बच्ची को अमरूद दिलाने के बाहने ले गया था
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी अखिलेश ने बताया है कि वह बच्ची को अमरूद दिलाने के बहाने लेकर गया था। मृतका के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर एक अमरूद की बाग से उसने उसे दो अमरूद तोड़ कर दिए। उसके बाद सरसों के खेत में ले जाकर गला दबाने लगा। चीखने पर बच्ची ऊनी टोपा उतारकर उसके मुंह में भर दिया था।

हत्यारोपी की पत्नी की हो चुकी है मौत
 हत्यारोपी अखिलेश चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी भी वहीं साथ रहती थी। सात महीने पहले प्रसव के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह बच्ची को लेकर गांव आ गया था। तब से यहीं मजदूरी करता था। उधर बच्ची का पिता कई साल से मेरठ में रहकर काम करता था। पत्नी उसके साथ ही रहती थी लेकिन एक साल से पत्नी अपनी बेटी के साथ गांव में रह रही थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed