फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Courier was given to the wife by cutting the private part of the doctor, High court granted bail after 10 yea

UP: डॉक्टर का गुप्तांग काटकर पत्नी को किया था कुरियर, मिली थी उम्रकैद...हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानें पूरी कहानी

Fri, 08 Sep 2023 05:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Sep 2023 05:20 AM IST
सार

Kanpur Dehat: होटल के जिस कमरे में कत्ल हुआ था, वहां फर्श पर खून धब्बे हर तरफ दिख रहे थे। वहीं, कमरे की एक दीवार पैगाम लिखा था। इसे देखकर पुलिस पहले कुछ समझ नहीं पाई थी।

विज्ञापन
Courier was given to the wife by cutting the private part of the doctor, High court granted bail after 10 yea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में दस साल पहले हुई सरकारी डॉक्टर की हत्या के मामले में दोषी महिला को बड़ी राहत मिली है। मामले में सेशन कोर्ट से दी गई आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। कानपुर देहात में तैनात रहे डॉ. सतीश चंद्रा की साल 2013 में रनियां क्षेत्र के राही पर्यटक आवास गृह में हत्या हो गई थी।

विज्ञापन

हत्यारोपी ने डॉक्टर के निजी अंग को शरीर से अलग कर कुरियर से उनके घर भेज दिया था। मामले में पुलिस ने डॉक्टर की परिचित युवती कानपुर नगर के सीटीआई गोविंदनगर निवासी प्रीति लता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।  उसने पूछताछ में बताया था कि डॉक्टर उसके साथ जबरन दुष्कर्म, बहन पर बुरी नजर जैसे आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

प्रीति लता का मिली थी उम्रकैद की सजा
सुनवाई कर एडीजे प्रथम की अदालत से 23 सितंबर 2016 को प्रीति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत के आदेश पर प्रीति लता सजा काट रही है। उसकी ओर सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी।  अपील विचाराधीन होने पर प्रीती की जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

विज्ञापन

50-50 हजार रुपये की दो जमानत दाखिल करने के आदेश
सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर व न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए निचली अदालत में 50-50 हजार रुपये की दो जमानत दाखिल करने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में प्रीति लता लखनऊ जेल में सजा काट रही है।

विज्ञापन

बहन पर भी डाली थी बुरी नजर
युवती ने अपने पत्र में डॉक्टर पर कई संगीन आरोप लगाए थे। आरोप था कि डॉक्टर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। उसे बदनाम करने का डर दिखाकर चुप करा देता था। डॉक्टर ने जब उसकी बहन पर बुरी नजर डाली, तो उसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी के चलते उसकी हत्या करने की साजिश रची।

डॉक्टर को राही गेस्ट हाउस में बुलाया था
प्रीति ने बयानों में कहा था कि वह 15 जुलाई 2013 को कॉल कर डॉक्टर को राही गेस्ट हाउस बुलाया था। उन्होंने 21 जुलाई का वक्त दिया। वह पहले ही वहां पहुंच गई थी। ढाई घंटे इंतजार के बाद डॉ. चंद्रा आए। उसने ढेरों गोलियां शराब की बोतल में डाल दी थीं।

शराब में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाईं थीं
डॉक्टर शराब पीकर बेसुध हो गए, तो सबसे पहले उनका होंठ स्टेपल किया, लेकिन वह ठीक से नहीं हो पाया। तब डॉक्टर के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया था। इसके बाद धारदार चाकू से गला काटा। फिर गुप्तांग काट दिया। इसके लिए उसने डॉ. चंद्रा के सीजर ब्लेड का उपयोग किया। हत्या करने के बाद प्लास्टिक में गुप्तांग रखकर पीछे का दरवाजा खोला और कानपुर आ गई।

डॉक्टर के खून से दीवार पर लिखा था पैगाम
होटल के जिस कमरे में कत्ल हुआ था, वहां फर्श पर खून धब्बे हर तरफ दिख रहे थे। वहीं, कमरे की एक दीवार पैगाम लिखा था। इसे देखकर पुलिस पहले कुछ समझ नहीं पाई थी। दीवार पर कातिल डॉक्टर ने खून से पैगाम लिखा था कि ‘जब मनुष्य प्रकृति से छेड़छाड़ करता है, तो प्रकृति अपने ढंग से उसे ठीक कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed