फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coupling broken, divided boxcar

कपलिंग टूटी, बंट गई मालगाड़ी

Fri, 29 Jan 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Coupling broken, divided boxcar

मथुरा से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही मालगाड़ी की कपलिंग गुरुवार दोपहर 1:15 बजे बगिया क्रासिंग के पास ड्राइवर के ब्रेक मारते ही टूट गई। इससे 42 बोगियों वाली मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान फर्रुखाबाद-इलाहाबाद पैसेंजर समेत कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।

विज्ञापन


दोपहर करीब 2:45 बजे 22 बोगियां इंजन के साथ अनवरगंज की तरफ चली गईं, वहीं 20 बोगियां को फर्रुखाबाद से आया इंजन कल्याणपुर स्टेशन ले गया। इस दौरान बगिया क्रॉसिंग बंद रही, जिससे जाम लगा रहा। हादसे के कारण कानपुर-फर्रुखाबाद रेल मार्ग 2:30 घंटे तक बाधित रहा। वहीं रेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भीषण जाम लगने से स्कूली बच्चे हुए परेशान

बगिया क्रासिंग न खुलने से जीटी रोड पर जाम लग गया। इसमें बच्चे परेशान हो गए। जब घटना हुई, आसपास स्कूलों की छुट्टी होने से ट्रैफिक लोड बढ़ गया था। बगिया क्रासिंग के दोनों ओर (जीटी रोड और आवास-विकास दफ्तर की तरफ) लोग जाम में फंस गए। कई ने जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणपुर थाना और ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड से आवास विकास की तरफ जाने वाले वाहनों को कल्याणपुर व गुरुदेव क्रासिंग और पनकी व आवास विकास की ओर से आने वाले वाहनों को आवास विकास की तरफ से दलहन अनुसंधान संस्थान क्रासिंग की तरफ से निकाला।


उल्टी चली ट्रेन

मालगाड़ी हादसे के बाद कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस मंधना स्टेशन से कल्याणपुर आ रही थी। मंधना के स्टेशन मास्टर जसवंत सिंह को ज्यों ही ट्रैक बाधित होने की खबर मिली, उन्होंने फौरन ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाए जाने के आदेश दिए। ड्राइवर करीब एक किलोमीटर उल्टी ट्रेन चलाकर मंधना स्टेशन ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed