{"_id":"5cd326e0bdec22073561b165","slug":"corruption-case-on-retired-lance-naik-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड लांस नायक पर भ्रष्टाचार का मुकदमा, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड लांस नायक पर भ्रष्टाचार का मुकदमा, ये है मामला
Thu, 09 May 2019 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर के डिपोर्ट कंपनी कमांडर एडम बटालियन के ले.कर्नल मिथुन चक्रवर्ती ने फतेहगढ़ कोतवाली में भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि एक मई 2019 को सेवानिवृत्त सिपाही संदीप कुमार, लांस नायक शिवकुमार से तीन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जो कथित रूप से उनके खाते के अंतिम निपटारे के दौरान अनुचित वित्तीय लाभ की मांग कर रहे थे।
पूर्व सिपाही श्यामेंद्र सिंह चौहान के संबंध में सेना अधिनियम 1950 के प्रावधान के तहत सेना प्राविधिकरण द्वारा कार्रवाई शुरू की जा रही है। भूतपूर्व सैनिक लांस नायक राकेश कुमार चौहान पर भी भ्रष्टाचार का आरोप है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कमालगंज क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी रिटायर्ड लांस नायक राकेश कुमार चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ सिटी करेंगे।