फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corridor inaugurated after worshipping Siddhnath Baba project completed in the first phase at 4.09 crores

Kanpur: सिद्धनाथ बाबा का पूजन कर कॉरीडोर का लोकार्पण, प्रथम चरण में 4.09 करोड़ की लागत से पूरा हुआ प्रोजेक्ट

Wed, 01 Jan 2025 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Jan 2025 03:03 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ क्षेत्र में सिद्धनाथ बाबा का पूजन कर कॉरीडोर का लोकार्पण किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मेयर प्रमिला पांडेय ने कॉरीडोर का लोकार्पण किया है। प्रथम चरण में करीब 4.09 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट पूरा हुआ है।

विज्ञापन
Corridor inaugurated after worshipping Siddhnath Baba project completed in the first phase at 4.09 crores
सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर का बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय ने लोकार्पण किया। इसके पूर्व उन्होंने बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर  को द्वितीय काशी के नाम से भी जाना जाता है। इसको कॉरिडोर के रुप में नगर निगम कानपुर द्वारा विकसित किया गया है।

विज्ञापन

बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, बाल योगी अरुनपुरी महाराज भी कॉरिडोर के लोकार्पण में शामिल रहे। उन्हें फूलों का हार पहनाया गया। बताया गया कि सिद्धनाथ कारिडोर के निर्माण कार्य में करीब 4.09 करोड़ खर्च हुए हैं।  इसमें मंदिर के मुख्य मार्ग का निर्माण कराया गया है। द्वार में चार एस्थमा स्तंभ चारों युगों को प्रदर्शित करते हैं।

विज्ञापन

Corridor inaugurated after worshipping Siddhnath Baba project completed in the first phase at 4.09 crores
सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण - फोटो : amar ujala

सभी की जिम्मेदारी है, गंगा को स्वच्छ रखें
मंदिर परिसर के पास भगवान शंकर की भिन्न-भिन्न प्रकार के म्यूरल लगे हैं। वहीं, मंदिर से दुर्गा मंदिर तिराहे तक स्ट्रीट लाइट, बीमा अस्पताल के पास भगवान शंकर की नटराज मुद्रा में प्रतिमा स्थापित की गई  है, जो आकर्षण का केंद्र है। साथ ही फव्वारा भी लगवाया गया है। लोकार्पण के दौरान सतीश महाना ने कहा कि हम लोग ही मां गंगा को दूषित कर रहें हैं। सभी की जिम्मेदारी है, कि इसे स्वच्छ रखें।

विज्ञापन

विकास से रोजगार भी बढ़ेंगे
हमें मिलकर बाबा के दरबार की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिद्दनाथ घाट का सुंदरीकरण होगा। इसमें खड़े होकर सेल्फी लेने के साथ दर्शन करेंगे। कहा कि जाजमऊ से एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। कहा कि विकास से रोजगार भी बढ़ेंगे। वहीं, मेयर प्रमिला पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष से पनकी दरबार का सुंदरीकरण कराने की मांग की।

विज्ञापन

चारों युग के प्रतीक को दर्शाते हैं स्तंभ
कहा कि आगे जाजमऊ में भी घाटों का भव्य सुंदरीकरण होगा। उन्होंने कॉरिडोर में बनाए गए चारों युग के प्रतीक को दर्शाते स्तंभ का भी जिक्र किया। कहा कि  सभी लोग उसे पड़े और मनन करें। इस दौरान राकेश तिवारी, वीडी राय, सुरेंद्र अवस्थी सीबू गुप्ता,गुप्ता, पार्षद कैलाश पांडे वेद प्रकाश, अमिताभ पांडे , पूर्व विधायक रामकुमार, मुन्नी लाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed