फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ' Correct guidance in schools easy targets '

‘स्कूलों में सही गाइडेंस से लक्ष्य आसान’

Mon, 29 Jun 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
' Correct guidance in schools easy targets '
स्कूलों में कॅरियर काउंसलिंग अनिवार्य होनी चाहिए। स्कूल में काउंसलर यदि बच्चों को उनकी योग्यता का आकलन करने के बाद सही गाइडेंस देंगे तो उनका लक्ष्य आसान हो जाएगा। ये बात ‘अमर उजाला’ के प्रीमियम एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2015’ में कॅरियर काउंसलर जितिन चावला ने कही।
विज्ञापन

होटल अनाइचा भाग्यराज पैलेस में लगे एजूकेशन फेयर के दूसरे दिन रविवार को हॉल में मौजूद सैकड़ों स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जितिन ने कहा कि स्टूडेंट ऑनलाइन रिसर्च करें। न्यूज पेपर में कॅरियर कॉलम को जरूर पढ़ें। इससे कई आप्शन के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टूडेंट अपनी पर्सनैलिटी, रुचि, योग्यता को ध्यान में रखकर ही कॅरियर का चुनाव करें। अगर सिंगिंग का शौक है तो अपने गाने को यू ट्यूब पर डॉउनलोड करें। इस दौरान उन्होंने सफलताओं के वीडियो भी दिखाए। बताया कि कैसे विदेश में मछली बेचने के लिए गाना गाने वाले सेल्समैन ने अपने वीडियो को यू ट्यूब पर डाला और उसे दो मिलियन से अधिक के व्यू मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, काउंसलर जितिन चावला, ओंकारेश्वर स्कूल के प्रिंसिपल राम मिलन सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया। इसके बाद डीआईजी और काउंसलर जितिन चावला ने ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिंसिपल राम मिलन सिंह और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन मेमोरियल ट्रस्ट की प्रिंसिपल डॉ. सुषमा मंडल को गुरु प्रणाम अवार्ड से सम्मानित किया।


डॉ. सुषमा मंडल के कार्यक्रम में मौजूद न होने पर उनकी जगह स्कूल के सुबोध शुक्ला ने पुरस्कार लिया। कार्यक्रम के दौरान एबीसीएसआईटी गाजियाबाद में सीआरएस हेड नितिन जैन ने स्टूडेंटों को अपने कॉलेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed