फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus update: Two more Corona positive in Auraiya, total eight cases so far

यूपी: औरया में दो और कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल आठ केस, जांच को भेजे थे 65 सैंपल 60 निगेटिव

Wed, 15 Apr 2020 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Apr 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update: Two more Corona positive in Auraiya, total eight cases so far
औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में मिले थे पहले संक्रमित जमाती - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में तब्लीगी जमात के संपर्क में रहने वाले दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी दो स्थानीय लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पूर्व में कोरोना कंफर्म केस में शुमार हुए चार जमातियों को मिलाकर जिले में अब तक कोरोना कंफर्म मामलों की संख्या आठ हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण की शुरुआत बाहर से आए जमातियों के कारण हुई थी।
विज्ञापन


19 मार्च को दिल्ली से आई 13 सदस्यीय जमात में 11 शामली और दो तेलंगाना के लोग थे। प्रशासनिक पड़ताल के बीच 31 मार्च को खानपुर की कुरैशियान मस्जिद से इन 13 लोगों को पकड़ा गया था। सभी को सौ शय्या जिला अस्पताल में आइसोलेट करने के बाद जांच कराई गई तो चार जमाती पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन


 

इसके बाद जमात के संपर्क में रहने वालों की खोजबीन शुरू हुई थी, जिसमें 51 लोगों में से 11 लोग जमात के रहबर के रूप में चिह्नित किए गए थे। इन 11 की जांच कराने पर एक दयालपुर और एक नारायणपुर मोहल्ले का शख्स पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार को इसी तरह के संपर्क वाले दो और लोग कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आ गई।

दोनों हॉटस्पॉट में चिह्नित दयालपुर निवासी हैं। जिले में अब तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या आठ हो गई है। प्रशासन ने जांच के लिए 65 सैंपल भेजे थे। इनमें से मंगलवार को दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन के सैंपल फिर मांगे गए हैं। 60 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों को कानपुर के सरसौल अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है। इससे पूर्व पॉजिटिव मिले सभी लोग भी सरसौल भेजे जा चुके हैं। वहां उपचार के लिए मंडल स्तरीय सेंटर बनाया गया है। निगेटिव रिपोर्ट वालों को दिबियापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के शेल्टर होम में भेजा जाएगा।

 

19 लोग खानपुर मदरसे में हैं क्वारंटीन
औरैया में तब्लीगी जमात के 13 में से 9 निगेटिव रिपोर्ट वाले जमाती, एक अजमेर का युवक व जमात के रहबर बने 11 में से 9 निगेटिव रिपोर्ट वाले औरैया के स्थानीय लोगों समेत 19 निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को पूर्व में ही जिला प्रशासन सौ शय्या जिला अस्पताल से निकालकर खानपुर मदरसे में शिफ्ट करा चुका है। वहां उनकी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यह लोग 14 दिन तक प्रशासन की निगरानी में रहेंगे।

आज पॉजिटिव मिलने वालों में एक दूधवाला
मंगलवार को पॉजिटिव मिले दो लोगों में से एक घरों में दूध सप्लाई करने का काम करता था। ऐसे में उसके जरिए संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन इस बात की तसदीक कराने के साथ दोनों की पूरी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed