{"_id":"5ebeb69e8ebc3e9084665c6f","slug":"coronavirus-update-kanpur-oef-worker-turned-out-to-be-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"coronavirus update kanpur: ओईएफ कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, निर्माणी में नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus update kanpur: ओईएफ कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, निर्माणी में नहीं हुआ काम
Fri, 15 May 2020 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आयुध उपस्कर निर्माणी ओईएफ कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार सुबह आए तमाम कर्मचारियों ने काम करने से इंकार कर दिया और घरों को लौट गए। यूनियनों ने निर्माणी को बंद करके सैनिटाइजेशन कराने की मांग उठाई है।
कर्मी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों की जांच कराने के लिए निर्माणी के महाप्रबंधक और जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। कई अफसरों की जांच भी निर्माणी के अस्पताल में की गई। वहीं, निर्माणी के कार्य प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन का मुख्य कार्यालय 16 और 17 को बंद रहेगा।

इस दौरान सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इस विभाग के अफसर और कर्मचारी घर से काम करेंगे। एचएंडएस फैक्ट्री इंप्लाइज यूनियन कानपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार और ओईएफ कार्यसमिति के सदस्य अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ओईएफ कर्मी अर्दली 5 मई से निर्माणी नहीं आ रहा था।
कैंटीन से चाय, खाना आदि लाता था। सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया होगा। ओईएफ कर्मचारी यूनियन के महामंत्री आशीष पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन ने कर्मचारियों की प्रतिदिन रैंडम जांच कराने को कहा था, यदि जांच होती तो शुरूआत में ही इस संक्रमित कर्मी की पहचान हो सकती थी।
ऐसे में दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, ओईएफ फूलबाग किला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर बाजपेई ने पूरी निर्माणी को बंद करके सभी कर्मियों-अफसरों के स्वास्थ्य की जांच की मांग की है। इस संबंध में महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।