{"_id":"5e887a6d8ebc3e78bc6b74c3","slug":"coronavirus-positive-four-out-of-13-people-of-tablighi-jamaat-report-positive-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: औरैया में तब्लीगी जमात के 13 लोगों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव, बांदा में भी एक संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: औरैया में तब्लीगी जमात के 13 लोगों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव, बांदा में भी एक संक्रमित मिला
Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तब्लीगी जमात में शामिल 13 में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बांदा में भी एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल शामली जिले के 11 जमातियों की रिपोर्ट आ गई है, इनमें चार पॉजिटिव निकले हैं।
इन चारों को दिबियापुर स्थित सीएचसी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि तेलंगाना के दो लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इन सभी जमातियों को 31 मार्च को जिला प्रशासन ने खानपुर स्थित कस्बे के कुरैशियान मस्जिद से पकड़ा था। बाद में इन्हें एक अप्रैल को खानपुर के ही एक मदरसे में ठहराया गया था, एक अप्रैल को ही इन सभी 13 जमातियों को 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
विज्ञापन
दो अप्रैल को इनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है। इसको लेकर खानपुर कस्बे की सीमाएं सील कर कस्बे में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी अनवर अली पुत्र नवाब अली भी संक्रमित पाया गया है। अनवर के मरकज में शामिल होने की सूचना के बाद पुलिस ने इसके 3 अन्य साथियों को भी खोज निकाला। जिसके बाद चारो को मेडिकल कालेज भेजे गया। जिसमें सिर्फ अनवर ही पॉजिटिव मिला है। अब बांदा में दो कोरोना पॉजिटिव हैं।