फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up : Two dies from corona in Kanpur, 26 corona positive in surrounding districts

कानपुर में कोरोना से दो की मौत, आसपास के जिलो में 26 प्रवासी निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 25 May 2020 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 May 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up : Two dies from corona in Kanpur, 26 corona positive in surrounding districts
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रविवार को एक दिन में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि आसपास के जिलों में 26 पॉजिटिव केस सामने आए। सर्वाधिक छह संक्रमित कन्नौज में मिले। सभी प्रवासी हैं। 26 कोरोना मरीजों में 24 प्रवासी हैं। जालौन में पहला प्रवासी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


कानपुर के बर्रा नई बस्ती निवासी विजय कुमार (45) की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें हैलट के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। विजय कुमार के शरीर में संक्रमण फैल चुका था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, हैलट में गुरुवार को मरी मीरपुर कैंट निवासी 55 वर्षीय रजिया बेगम की रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके फेफड़ों में संक्रमण था।
विज्ञापन


कानपुर अब तक 329 संक्रमित मिल चुके हैं। 11 लोगों की मौत हो चुकी है। महोबा में 22 मई को स्पेशल ट्रेन से आए पांच कोरोना संक्रमित निकले हैं। चार एक ही परिवार के हैं। उन्हें शहर के सरस्वती विद्या मंदिर कालेज में बने क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। रविवार को आई जांच रिपोर्ट पांचों पॉजिटिव निकले। जिले में अबतक 9 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कन्नौज में लगातार दूसरे दिन कोरोना का बम फूटा। यहां मिले छह संक्रमित लोगों के गांव पहले से हॉस्पॉट घोषित थे। कोरोना संक्रमित मुंबई व अहमदाबाद से लौटे हैं। अब तक जिले में कुल 36 केस सामने आ चुके हैं।

हरदोई में प्रवासियों का संकट जारी है। यहां मिले पांचों संक्रमित प्रवासी हैं। दो दिल्ली, एक हरियाणा दो महाराष्ट्र से लौटा था। मुंबई से आया संक्रमित श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर आया था। वहां से बस से आया था। सभी क्वारंटीन थे। दिल्ली से आया एक संक्रमित श्रमिक ट्रेन से आया था। जिले में अबतक 35 प्रवासी संक्रमित मिल चुके हैं। उन्नाव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए चारों प्रवासी मुंबई से लौटे थे। जिले में अबतक 27 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 25 प्रवासी हैं।

 

फर्रुखाबाद में प्रवासी से संक्रमण हुआ है। मुंबई से लौटे युवक का भाई कोरोना पॉजिटिव निकला है। मुंबई से आए युवक की 15 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके भाई का नमूना जांच को भेजा गया था। जो रविवार को पॉजिटिव आया।

इटावा शहर के मुक्ति टोला निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। संक्रमित युवक अपने साधनों से दिल्ली से आया था। जिले में अबतक 36 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में रविवार को दो और प्रवासी युवक संक्रमित निकले। वह मुंबई से लौटे थे। जिले में अबतक 35 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 32 प्रवासी हैं।

कानपुर देहात में मंगलपुर स्थित एक बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक की दिल्ली में हुई कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। मूलरूप से दिल्ली निवासी सहायक प्रबंधक झींझक में किराये का मकान लेकर रहते हैं। उरई में पहला प्रवासी संक्रमित मिला है। गुजरात से आई महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिले में अब तक 43 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed